2019 लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की हर कमजोर कड़ी पर अमित मालवीय की पैनी नजर
नई दिल्ली। नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होता जा रहा है। राहुल गांधी और नरेंद्र के बीच चल रहे वाकयुद्ध में दोनों दलों के शीर्ष नेता भी अपने-अपने लीडर के पक्ष में खुलकर सामने आ रहे हैं, जो कि स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में केवल आरोप-प्रत्यारोप से काम चलने वाला नहीं है। फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज किसी भी प्रत्याशी, पार्टी के बारे में जनमत बनाने में बेहद अहम हो चले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद सोशल मीडिया पर तथ्यों का खेल शुरू होता है। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम भी यही काम करती है।

2014 लोकसभा चुनाव प्रचार के वक्त से बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी आर्मी तैयार की, जो समय के साथ और बढ़ती चली गई। वहीं, टेक्नोलॉजी से दूर रहने वाली कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने जमकर सोशल मीडिया का चुनावी इस्तेमाल किया। उधर, तीन राज्यों में चुनावी हार के बाद बीजेपी की सोशल मीडिया टीम भी अब कांग्रेस को बख्शने के मूड में नहीं लग रही है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय लगातार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को निशाने पर ले रहे हैं। बात चाहे 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की हो या पीएम नरेंद्र का इंटरव्यू लेने वाली महिला को पत्रकार को राहुल गांधी की ओर से 'दब्बू' कहा जाना। जब-जब कांग्रेस और खासतौर से राहुल गांधी बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हैं, तब-तब अमित मालवीय सटीक तथ्यों और बड़े ही रचानात्मक तरीके से पलटवार करते हैं।
-11 जनवरी को द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर मूवी की रिलीज को अमित मालवीय ने बड़ी ही चतुराई से मोदी बनाम मनमोहन बना दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि आज 11 जनवरी है और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्ट व उरी दोनों रिलीज हो रही हैं। यहां उन्होंने यूपीए और एनडीए काल में रेस्टोरेंट और एंटरनेटमेंट टैक्स का अंतर भी बताया।
Today is 11Jan. The Accidental Prime Minister and Uri: The Surgical Strike are releasing.
— Amit Malviya (@amitmalviya) January 11, 2019
Plan an outing with the family. Now
- Tax on restaurant bill down to 5% instead of 30% earlier
- Movie ticket taxed at 12% (upto Rs 100 or 18% for over 100), down from 28% earlier
Enjoy!
पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करने वाली महिला पत्रकार स्मिता प्रकाश को राहुल गांधी ने 'दब्बू' करार दिया। इसके बाद अमित मालवीय ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश-डिंपल यादव के इंटरव्यूज की कुछ क्लिप को जोड़कर एक वीडियो रिलीज कर दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- प्रिय राहुल गांधी मैं आपको दिखाता हूं, 'दब्बू' का सही मतलब क्या होता है, आनंद लीजिए! इस वीडियो क्लिप में राहुल गांधी से पत्रकार उनके डॉगी 'Pidi'के बारे में बात कर रही हैं।
बीजेपी आईटी सेल राहुल गांधी के एक-एक बयान को लगातार मॉनीटर करके देख रहा है कि कहां गलती हो रही है या कहां ऐसी कोई बात सामने आ रही है, जिससे उनकी कमजोरी जनता के सामने लाई जाए। कुछ ऐसा ही अमित मालवीय ने राहुल गांधी के वीडियो में कैप्चर हुए एक मोमेंट के साथ किया। इसमें राहुल गांधी बोलते-बोलते रुकते हैं और साथ खड़े में अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद से कुछ पूछते हैं और उसके बाद बोलना शुरू करते हैं। अमित मालवीय ने उस वीडियो को ट्वीट कर कांग्रेस पर यह कहकर हमला किया कि जो व्यक्ति दो मिनट बिना ट्यूशन के बोल नहीं सकता, वह देश का प्रधानमंत्री बनना चाहता है।
A man who can’t speak for 2 minutes without tuition wants to be India’s Prime Minister... pic.twitter.com/WGyGYIxqc6
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 18, 2018
अमित मालवीय न केवल बीजेपी विरोधियों को आड़े हाथों ले रहे हैं बल्कि पार्टी को भी टेक्नोलॉजी के माध्यम से बता रहे हैं कि जनता की नजर में बीजेपी के किस नेता की कैसी छवि है। नमो ऐप के जरिए यह पता किया जा रहा है कि किस सीट पर बीजेपी के कौन से तीन नेता सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। इस नमो ऐप सर्वे में आईटी सेल हेड अमित मालवीय खासी भूमिका निभा रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर इस सर्वे से जुड़ने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। अमित मालवीय ने पीएम मोदी के संदेश को खूब प्रचारित किया।
I want your direct feedback on various issues…take part in the survey on the ‘Narendra Modi Mobile App.' pic.twitter.com/hdshOPnOEY
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2019












Click it and Unblock the Notifications