सूरजकुंड में मोदी की पाठशाला, 162 सांसदों को मिलेंगी ट्रेनिंग

सूरजकुंड में शुरू होने वाले भाजपा के नये सांसदों की पाठशाल का मकसद है पहली बार चुनकर आए सांसदों को ट्रेनिंग देना। भाजपा के लिए ये ट्रेनिंग प्रोग्राम कितना अहम है इ सका अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका उद्घाटन भाषण खुद पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।
मोदी के भाषण से शुरु होने वाले ये शिविर रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के भाषण के साथ खत्म होगा। भाजपा के 162 सांसद लोकसभा से और 18 सांसद राज्यसभा में पहली बार चुनकर आए हैं और पार्टी इन्हें इस शिविर के जरिए उन्हें अपने अधिकारों के बारे में बताएगी।
खबर के मुताबिक, सांसदों को 4 अहम मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी। पहला तो ये कि सासंद सदन के बाहर और अंदर कैसा व्यवहार करें? खासतौर पर जब वो क्षेत्र में हों। दूसरा सोशल और पारंपरिक मीडिया का इस्तेमाल सांसद कैसे करें? तीसरा वोटर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सांसद क्या करें? और अंतिम ये कि सांसदों के अधिकार और कर्तव्य क्या-क्या हैं? दो दिनों के इस शिविर में कई सत्र आयोजित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications