Delhi Assembly Elections 2020: अमित शाह के घर पर 7 घंटे तक चली BJP कोर कमेटी की बैठक, रणनीति तैयार, उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा
दिल्ली चुनाव:अमित शाह के घर पर 7 घंटे तक चली BJP कोर कमेटी की बैठक, रणनीति तैयार, उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा
नई दिल्ली। दिल्ली विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करना बीजेपी के लिए बहुत जरूरी है। पहले महाराष्ट्र, फिर झारखंड में बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई। ऐसे में दिल्ली में बीजेपी जीत हासिल करने के लिए मजबूत रणनीति तैयार कर रही है। दिल्ली चुनावों को लेकर ही रविवार देर रात तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर पर 7 घंटे तक मीटिंग चली।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने निवास स्थान पर रविवार को पार्टी के कोर कमेटी की बैठक हुई। बैछक 7 घंटे तक चली। इस बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति और प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। इस बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, श्याम जाजू, मनोज तिवारी, विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता और अनिल जैन मौजूद थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में दिल्ली चुनाव के लिए 70 में से 45 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई है। सोमवार को बाकी बचे नामों पर चर्चा की जाएगी। कोर कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों का नाम फाइनल होने के बाद इसे केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों की समीक्षा की जाएगी और फिर इसके बाद प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications