सैक्रेड गेम्स में राजीव गांधी पर लगे आरोपों का राहुल गांधी ने दिया जवाब

नई दिल्ली। नेटफ्ल‍िक्स की वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स विवादों में घिर गई है। इस वेब सीरीज के एक एपियोड में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर कई आरोप लगाए गए। ये आरोप बेहद गंभीर थे, जिसका जवाब अब उनके बेटे और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया है। राहुल ने ट्वीट कर बीजेपी और आरएसएस को खूब खरी खोटी सुनाई है।

 BJP/RSS believe the freedom of expression must be policed & controlled: Rahul Gandhi

राहुल ने बीजेपी और संघ पर हमला करते हुए कहा कि अभिव्यक्त‍ि की स्वतंत्रता कानूनी तौर पर नियंत्रित होनी चाहिए। राहुल ने लिखा कि स्वतंत्रता एक मूलभूत लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने सफाई देते हुए लिखा कि मेरे पिता देश की सेवा के लिए मरे और जिए हैं। उन्होंने सीक्रैट गेम्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक काल्पनिक वेब सीरीज है जिसके किरादर उसके पिता के बलिदानों को नहीं बदल सकता है।

गौरतलब है कि पश्‍च‍िम बंगाल के एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सैक्रेड गेम्‍स के एक एपिसोड पर सवाल उठाया। इस एपिसोड में राजीव गांधी को नवाजुद्दीन के किरदार द्वारा आपत्तिजनक शब्द से संबोधित किया जाता है। डायलॉग को जिस सबटाइटल में अनुवादित किया जाता है वो आपत्तिजनक है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

वहीं दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें इस वेब सीरीज के कुछ सीन्स को आपत्तिजनक बताकर उसे हटाने की मांग की है। याचिकाकर्ता ने इस वेब सीरीज के निर्माताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है। वहीं इस वेब सीरीज पर सवाल उठने के बाद अनुराग कश्यप ने कहा कि कुछ लोगों को इससे निजी तौर पर परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इसे किसी राजनेता को टारगेट करने के लिए नहीं बनाई गई है। अगर इससे किसी को परेशानी है तो ये उनकी निजी समस्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+