भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की महंगी टी-शर्ट की भाजपा ने बताई कीमत, लोगों ने लगा दी क्लास
नई दिल्ली, 09 सितंबर। केंद्र की सत्ता से दूर हुए कांग्रेस को अब 8 साल से अधिक का समय हो गया है। जिस तरह से पार्टी की स्थिति लगातार बिगड़ रही है उसके बाद कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। कांग्रेस पार्टी को देशभर में एक बार फिर से जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी यह यात्रा कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन तक चलेगी, इस दौरान पार्टी 3570 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी। इस पूरी यात्रा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इस बीच राहुल गांधी के कपड़े और जूते चर्चा में हैं।
Recommended Video

बदले अंदाज में राहुल
वैसे तो राहुल गांधी अक्सर सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आते हैं। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह टी-शर्ट और पैंट में नजर आए। भारतीय जनता पार्टी ने भी राहुल गांधी की टी-शर्ट की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है। भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की तस्वीर को शेयर किया गया है, जिसमे उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। इस टी-शर्ट की कीमत 41 हजार रुपए बताई गई है।

41 हजार की टी-शर्ट
राहुल गांधी की टी-शर्ट के अलावा उनके जूतों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग राहुल गांधी के जूतों की कीमत लो लेकर भी सर्च कर रहे हैं। जिस तरह से भाजपा ने राहुल गांधी की टी-शर्ट की कीमत को सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसपर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स भाजपा पर ही सवाल खड़ा कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि अरे भाई है उसके पास पैसा, क्या गरीब होना ही देश भक्ति है। एक यूजर ने लिखा क्या अमीर घर में पैदा होना पाप है।

भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन तक चलेगी। इस यात्रा के लिए 60 कंटेनर तैयार किए गए हैं, जिसमे पार्टी के नेता ठहरेंगे। इसमे राहुल गांधी समेत अलग-अलग नेताओं व सुरक्षाकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इन कंटेनर को मिनी घर कहा जा रहा है। 12 राज्यों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। राहुल गांधी कंटेनर नंबर 1 में ठहरेंके, इसे खास तौर पर राहुल के लिए तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications