'दादी ने इमरजेंसी लगाई और वो लोकतंत्र पर उपदेश रहे हैं...', राहुल गांधी के भाषण पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi vs BJP: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनके फोन में पेगासस सॉफ्टवेयर डालकर उनकी जासूसी की गई थी। राहुल के इस आरोप पर भाजपा ने कहा कि वो बार बार एक ही झूठ फैलाते हैं।

shehzad poonawalla

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने भाषण में कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। दरअसल राहुल गांधी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनके और विपक्ष के कई नेताओं के फोन में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी की गई। राहुल गांधी के इस बयान पर अब भारतीय जनता पार्टी ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक व्यक्ति (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के लिए उनकी नफरत, देश के प्रति नफरत में बदल रही है।

तीन-तीन राज्यों ने कांग्रेस को नकार दिया

तीन-तीन राज्यों ने कांग्रेस को नकार दिया

शहजाद पूनावाला ने अपने ट्वीट में बिना नाम लिए राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा के शानदर फ्लॉप शो के बाद, जिसमें अल्पसंख्यक व आदिवासी आबादी वाले तीन राज्यों में कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया गया, आपके पास अब हंगामा करने और शेखी बघारने वाला वही अपरिपक्व राजवंश बचा है, जिसे कोर्ट और जनता की अदालत ने खारिज कर दिया है।'

'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद झूठ फैला रहे राहुल'

'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद झूठ फैला रहे राहुल'

अपने ट्वीट में शहजाद पूनावाला ने आगे लिखा, 'राजवंश का उत्तराधिकारी एक सीरियल अपराधी है। एक शख्स के लिए उसकी नफरत हर बार देश के प्रति नफरत में बदल जाती है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है, लेकिन वो फिर भी झूठ फैला रहा है। विडंबना देखिए, उनकी दादी ने देश में आपातकाल लगाया और वो लोकतंत्र पर उपदेश दे रहे हैं। अब और क्या ही कहा जाए।'

'भारत में हो रही है विपक्ष के नेताओं की जासूसी'

'भारत में हो रही है विपक्ष के नेताओं की जासूसी'

आपको बता दें कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बुधवार को दिए अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा, 'भारत में विपक्ष के नेताओं की जासूसी की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की मूल संरचना को खत्म कर रहे हैं और देश के ऊपर एक ऐसा विचार थोपना चाहते हैं, जिसे हिंदुस्तान की जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती। मुझे उनके 2-3 अच्छे कामों से कोई फर्क नहीं पड़ता, अगर वो मेरे देश को टुकड़ों मे बांट रहे हैं और वास्तविकता में वो ये कर भी रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+