Lok Sabha Polls: फरीदकोट से हंसराज हंस, पटियाला से परनीत कौर, सनी देओल का टिकट कटा; BJP की 8वीं लिस्ट जारी

BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को अपनी 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने अपनी 8वीं लिस्ट में कुल 11 प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

वहीं पंजाब में बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है, जिसमें 6 नामों का ऐलान किया है। इसी के साथ गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता सनी देओल का टिकट कट गया है। उनकी जगह पार्टी ने दिनेश सिंह 'बब्बू' को उम्मीदवार बनाया है।

BJP Candidates List

फरीदकोट से हंसराज हंस

पंजाब के गुरदासपुर के अलावा भाजपा ने पंजाब सिंगर हंसराज हंस को फरीदकोट से टिकट दिया है। वहीं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला से सांसद रहीं परनीत कौर को बीजेपी ने पटियाला से ही उतारा है।

सुशील कुमार रिंकू को टिकट

इधर, हाल ही में आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले जालंधर सांसद सुशील कुमार रिंकू को भी पार्टी ने मौका दिया है। वहीं अमृतसर से भाजपा ने तरनजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है। लुधियाना से भाजपा ने रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट दिया है।

ओडिशा में तीन प्रत्याशी घोषित

पंजाब के अलावा ओडिशा से पार्टी ने 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। लिस्ट में भृतहरि मेहताब का नाम भी शामिल है। मेहताब दो दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं। उनको पार्टी ने कटक से टिकट दिया है। इसके अलावा जाजपुर सीट से रबिन्द्र नारायण बेहरा और कंधमाल सीट से सुकांत कुमार पाणिग्रही को उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल से दो उम्मीदवारों का ऐलान

वहीं पश्चिम बंगाल की बीरभूम सीट से देवाशीष धर को उम्मीदवार बनाया गया है, जो कि पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। झारग्राम सीट से प्रणत टुडू को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि पार्टी ने अब तक अपनी 8 लिस्ट के जरिए लोकसभा चुनाव के लिए 418 उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+