भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया

हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय, घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष एनवीएसएस प्रभाकर ने और भाजपा के दूसरे सीनियर नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया। तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए आगामी सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

BJP releases manifesto for Telangana Elections 2018

भाजपा के घोषणा पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कईवादे किए गए हैं। साथ ही सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को 58 से बढ़ाकर 60 करने का वादा भी किया गया है। इसके अलावा पेट्रोलियम पदार्थों और किराए में कमी का भी वादा किया गया है। बेरोजगार युवाओं और किसानों के हित में भी कई वादे पत्र हैं।

2014 में तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश से अलग नया राज्य बना है। राज्य के 31 जिलों में 119 चुनाव क्षेत्रों के लिए वोटिंग होगी। राज्य में अभी तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार है और के चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं। वो एक बार फिर से जीत की कोशिश में हैं तो कांग्रेस के नेतृत्व वाला प्रजाकुटामी गठबंधन भी जोरदार तरीके से चुनाव लड़ रहा है। वहीं चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह लगातार रैलियां कर रहे हैं।

BJP releases manifesto for Telangana Elections 2018

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+