उपचुनाव के लिए यूपी की 10 सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए उम्‍मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्‍ली। अलग-अलग राज्यों की 36 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीट भी शामिल हैं। इसके अलावा असम की 4, बिहार की 1, छत्तीसगढ़ की 1, हिमाचल की 2, केरल की 5, मध्यप्रदेश की 1, मेघालय की 1, पंजाब की 2, राजस्थान की 1, तेलंगाना की 1, सिक्किम की 2 सीटों पर भी उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है। बात यूपी की करें तो भाजपा ने रामपुर विधानसभा से भरत भूषण गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है, लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी, मानिकपुर से आनंद शुक्ला, गोविंदनगर से सुरेंद्र मैथानी, घोसी सीट से विजय राजभर व जलालपुर विधानसभा सीट से राजेश सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

उपचुनाव के लिए यूपी की 10 सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए उम्‍मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 12 सीटों पर उपचुनाव होने थे, हमीरपुर विधानसभा पर चुनाव हो चुका है जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं बची 11 सीटों के लिए पार्टी ने जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। 30 तारीख को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+