गुजरात: भाजपा ने 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, देखें पूरी लिस्ट
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 70 उन्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम से उम्मीदवार बनाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को मेहसाणा से, जीतू वाघानी को भावनगर वेस्ट से टिकट दिया गया है।

अंजार से वासणभाई आहिर को, वाव से श्री शंकरभाई चौधरी को, थराद से परवतभाई पटेल को, दीयोदर से केशाजी चौहाण को , चाणस्मा से दिलीपजी वीर जी ठाकोर को, भिलोदा से पी सी बरंडा को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस लिस्ट की सबसे दिलचस्प बात यह कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले 5 विधायकों को टिकट दिया गया है। 70 उम्मीदवारों में से 13 पटेलों को टिकट दिए गए हैं। देखिए बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट...












Click it and Unblock the Notifications