भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना विजन डॉक्युमेंट जारी किया
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना विजन डॉक्युमेंट जारी कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली विकास के दावे के साथ चलेगी ना की डॉट-डॉट-डॉट के मुद्दों से चलेगी।

सतीश उपाध्याय ने विजन डॉक्युमेंट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में बिजली और पानी की समस्या को पूरी तरह से दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पताल बीमारू हाल में हैं उन्हे दुरुस्त करने के लिए भी विजन डॉक्युमेंट में पूरा प्रावधान रखा गया है। विजन डॉक्युमेंट के महत्वपूर्ण बिंदुओं को किरण बेदी ने विस्तार से बताया। विजन डॉक्युमेंट के मुख्य अंश-
- मध्यम वर्गीय परिवार को कम से 1 लाख लोगों को घर देंगे।
- जहां झुग्गी वहीं मकान के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।
- महिला सुरक्षा और युवाओं को रोजगार अहम मुद्दा है।
- विजन डॉक्युमेंट में 35 मुद्दों का जिक्र किया गया है।
- बिजली-पानी, महिला सुरक्षा के मुद्दे प्राथमिकता है।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
- दिल्ली के विकास के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी, इसके लिए एक्सपर्ट एडवाजरी काउंसिल बनेगी।
- हर विभाग का डिजिटाइजेशन किया जाएगा जिससे कि कामों में पारदर्शिता आयेगी।
- कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों के सवाल सुनेगी।
- दिल्ली को विश्व स्तर का शहर बनाया जाएगा।
- हर महीने रेडियो पर दिल की बात के जरिए लोगों को सरकार की योजनाओ और लोगों को उनके अधिकार के बार में बताया जाएगा।
- दिल की बात में मुख्यमंत्री सहित सरकार के मंत्री भी लोगों से बात करेंगे।
- देश में जहां भी बेहतर योजनाएं हैं जो सफल है और दिल्ली में उसका फायदा पहुंच सकता है उसे दिल्ली में लागू किया जाएगा।
- विजन डॉक्युमेंट में 270 बिंदुओं को शामिल किया गया है।
- दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को बेहतर बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications