महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे सीएम फडणवीस

Recommended Video

      Maharashtra Assembly election, BJP प्रत्याशियों की लिस्ट जारी | वनइंडिया हिन्दी

      मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 12 वर्तमान विधायकों को इस चुनाव में टिकट नहीं दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरुड सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पंकजा मुंडे पर्ली असेंबली सीट से चुनाव लड़ेंगी।

      BJP Releases first list of 125 candidates for maharashtra assembly elections 2019

      बीजेपी ने पार्टी के मौजूदा 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जबकि 52 विधायकों को फिर से टिकट मिला है। वहीं, बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, शिवाजी महाराज के परिवार से शिवेंद्र सिंह को टिकट मिला है। वह सतारा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए राधाकृष्ण विखे पाटिल को शिरडी से टिकट दिया गया है। इसके अलावा जामनेर से गिरीश महाजन को टिकट दिया गया है।

      वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार शिवसेना ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी चुनावी मैदान में उतारा है। शिवसेना ने आदित्य ठाकरे को मुंबई के वर्ली विधानसभा सीट से उतारा है। 53 साल में पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव में उतरेगा। आदित्य ठाकरे राजनीति में लगातार सक्रिय रहे हैं। 25 साल के आदित्य ने पिछले महीने ही जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी।

      288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में भाजपा 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। जबकि 25 सालों के बाद बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना के 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+