UP उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 6 प्रत्याशियों की लिस्ट
नई दिल्ली: बिहार चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके अलावा नागालैंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश के भी उपचुनाव इसी दौरान करवाए जाएंगे। मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों की लिस्ट तो बीजेपी ने पहले ही जारी कर दी थी। अब पार्टी हाईकमान ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और नागालैंड की 9 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

बीजेपी के राष्ट्रीय जनरल सेकेट्री के मुताबिक नौगांवा सादात से संगीत चौहान और बुलंदशहर से ऊषा सिरोही को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा टुंडला से प्रेमपाल डांगर को टिकट मिला है, ये सीट SC के लिए रिजर्व थी। वहीं घाटमपुर की भी सीट चुनाव आयोग ने SC के लिए रिजर्व रखी थी, जिस वजह से वहां पर उपेंद्र पासवान को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बंगरमाउ से श्रीकांत कटियार और मल्हनी से मनोज सिंह प्रत्याशी होंगे।
नागालैंड की भी एक सीट पुंगरो किफिर पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं, जो एसटी के लिए रिजर्व है। इस वजह से यहां से पार्टी ने लिरिमांग संगटम को टिकट दिया है। वहीं कर्नाटक के सिरा से राजेश गोवदा और आरआर नगर से मुनिरथना को प्रत्याशी घोषित किया है। अभी दो दिन पहले ही बीजेपी ने उपचुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications