पाकिस्तानी पत्रकार से बोले दिग्विजय सिंह- सरकार आई तो आर्टिकल 370 पर करेंगे विचार
नई दिल्ली, जून 12: अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले और विवाद खड़ा करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर बीजेपी के निशाना पर आ गए हैं। अनुच्छेद 370 पर कथित दिग्विजय सिंह की टिप्पणी के बाद विवाद छिड़ गया है, जिसके बाद बीजेपी उनको और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों ले रही है। हाल ही में क्लब हाउस ऐप पर पाकिस्तान के एक पत्रकार से बातचीत में सिंह ने कथित तौर पर आर्टिकल 370 को रद्द करने के फैसले पर फिर से विचार करने के संकेत दिए हैं, जिसका ऑडियो बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने जारी किया है। जिस पर दिग्विजय सिंह ने भी पलटवार किया है।

Recommended Video
अमित मालवीय की ओर से जारी किए गए ऑडियो में बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित तौर पर कहा कि कश्मीर में लोकतंत्र नहीं था, जब उन्होंने अनुच्छेद 370 को रद्द किया तो 'इंसानियत' नहीं थी क्योंकि उन्होंने सभी को सलाखों के पीछे डाल दिया था। इस बीच 'कश्मीरियत' कुछ ऐसा है जो धर्मनिरपेक्षता का मूल है। क्योंकि मुस्लिम बहुल राज्य में एक हिंदू राजा था और दोनों एक साथ काम करते थे। वास्तव में कश्मीर में आरक्षण कश्मीरी पंडितों को दिया गया था, इसलिए अनुच्छेद 370 को रद्द करने और जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा कम करने का निर्णय एक दुखद निर्णय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार में आती है तो निश्चित रूप से इस मुद्दे पर फिर से विचार किया जाएगा।
ऑडियो जारी करते हुए मालवीय ने लिखा कि क्लब हाउस चैट में राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। सच में? यही तो पाकिस्तान चाहता है..."
इस ऑडियो में दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के पत्रकार शाहजेब जिलानी को जवाब दे रहे थे, जो वर्तमान में जर्मनी में रह रहे हैं, जिन्होंने कहा था कि वह मोदी शासन के तहत राजनीति और भारतीय समाज के बदलते परिदृश्य से हैरान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।
दिग्विजय सिंह के बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिखा कि कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।
वहीं बीजेपी के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय ने कहा कि अनपढ़ लोगों की जमात को Shall और Consider में फर्क शायद समझ में नहीं आता।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications