बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पहले नंबर पर PM मोदी

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार को अपने उम्मीदवारों के नाम के साथ-साथ चुनावी प्रचार के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर पर रखे गए हैं। दूसरे नंबर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम है। फिर पार्टी के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के गृहमंत्री अमित शाह का नाम है। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक, पार्टी की ओर से 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है।

BJP releases a list of 30 star campaigners for upcoming Bihar Elections 2020

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और छठे नंबर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को रखा गया है। इस सूची में बीजेपी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की ज्यादा डिमांड हैं। उनका नाम डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से आगे शामिल किया गया है। इतना ही नहीं पार्टी ने इस बार दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और अभिनेता मनोज तिवारी को तो स्टार प्रचारकों में रखा है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और फायर ब्रांड नेता राजीव प्रताप रूडी और भाजपा युवा मोर्चा के प्रेसीडेंट तेजस्वी सूर्या को भी सूची से बाहर रखा गया है। इतना ही नहीं पार्टी ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन और पिछली बार के प्रचारक अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भी इस सूची में शामिल नहीं किया है। स्‍टार प्रचारकों की सूची में यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी शामिल हैं। बीजेपी शासित अन्य किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है।

स्टार प्रचारों की सूची में सिर्फ दो महिलाओं को जगह दी गई है। इनमें 12वें नंबर पर स्मृति ईरानी और सबसे अंतिम 30वें नंबर पर बिहार की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह हैं। वहीं पार्टी ने अपने कई स्थानीय नेताओं को लिस्ट में प्रमुखता से जगह दी है।

यह है स्टार प्रचारकों की सूची
1-पीएम नरेंद्र मोदी
2-बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
3- राजनाथ सिंह
4- गृह मंत्री अमित शाह
5-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल
6- उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
7- बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव
8-बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस
9- राधा मोहन सिंह
10-रविशंकर प्रसाद
11- गिरिराज सिंह
12- स्मृति ईरानी
13- केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
14- केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
15- केंद्रीय मंत्री आरके सिंह
16- धर्मेंद्र प्रधान
17-यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
18- झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास
19-दिल्ली सांसद मनोज तिवारी
20- बाबूलाल मरांडी
21- बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव
22- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
23-रामकृपाल यादव
24-सुशील सिंह
25- छेदी पासवान
26-संजय पासवान
27-जनक चमार
28-सम्राट चौधरी
29-राज्सभा सांसद विवेक ठाकुर
30-निवेदिता सिंह

Recommended Video

    Bihar Election 2020: BJP ने Second Phase के लिए 46 Candidates की लिस्ट की जारी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+