BJP ने राज्यसभा कैंडिडेट की लिस्ट की जारी, JP नड्डा को गुजरात, अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से मिला टिकट

BJP Rajya sabha candidates, भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात और महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस छोड़कर कल बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात और महाराष्ट्र कुल सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसमें चार उम्मीदवार गुजरात से बनाए है और तीन उम्मीदवारों को महाराष्ट्र से पार्टी ने मैदान में उतारा है।

BJP released Rajya Sabha candidates list JP Nadda from Gujarat, Ashok Chavan Maharashtra

गुजरात से बीजेपी ने जेपी नड्डा, गोविंद सिंह ढोलकिया, मयंकभाई नायक, डॉ. जशवंत सिंह सलाम सिंह परमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी ने महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी, डॉ. अजीत गोपछड़े को कैंडिडेट बनाया है।

अशोक चव्हाण ने 12 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और 13 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं और वो जाने-माने मराठा चेहरा हैं।

महाराष्ट्र से जो दूसरा नाम मेधा कुलकर्णी का है। मेधा पुणे के कोथरुड सीट से विधायक रह चुकी हैं। वह राज्य का एक जाना-माना ब्राह्मण चेहरा है।

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी। उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+