Odisha Assembly Election: ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, 112 उम्मीदवारों का ऐलान
Odisha Assembly Elections: ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस चुनाव के लिए बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की कर दी है। इसमें कुल 112 उम्मीदवारों का ऐला किया गया है।
आपको बता दें कि ओडिशा विधानसभा के कुल 147 विधानसभा सीटें हैं। ओडिशा में 13 मई से चार चरणों में सभी विधानसभा सीटों और 21 लोकसभा क्षेत्रों के लिए एक साथ चुनाव होंगे। भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन के लिए बातचीत हो रही थी, लेकिन सीट-बंटवारे को लेकर सहमति न बन पाने के कारण ऐसा नहीं हो सका

पिछले विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने 112 सीट, भाजपा ने 23, कांग्रेस ने 9, निर्दलीय और माकपा ने एक-एक सीट हासिल की थी।ओडिशा में फिलहाल बीजू जनता दल की सरकार है। राज्य में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक है। ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे पटनायक ने पांच मार्च 2000 को पदभार संभाला था और वह अब तक इस पद पर हैं।
बीजेडी को उम्मीद है कि उनकी पार्टी इस बार भी चुनाव जीतेगी। बीजेडी विधायक सुधीर सामल का कहना है कि ओडिशा के लोगों ने नवीन पटनायक को देश का सबसे लंबे वक्त तक सेवा करने वाला मुख्यमंत्री बनाने के लिए एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने का फैसला किया है।
अचानक रद्द क्यों हो रहीं Vistara की फ्लाइट्स? यात्रियों की नाराजगी के बाद कंपनी ने बताया कारण












Click it and Unblock the Notifications