BJP ने पांचवीं लिस्ट जारी की, कंगना रनौत को टिकट, कांग्रेस से आज भाजपा में आए नवीन जिंदल भी लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से टिकट दिया गया है। वहीं आज ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट मिला है।

वरूण गांधी का टिकट कट गया है। उनकी जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, उनकी मां मेनका गांधी का नाम लिस्ट में है। वे सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी। पर्दे पर राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। यहां से राजेंद्र अग्रवाल का पत्ता कट गया है।

BJP List

बीजेपी ने रविवार शाम को 111 संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है। इसमें गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह को टिकट ना देकर अतुल गर्ग को मौका दिया गया है।

उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल को भी बीजेपी ने टिकट दिया है। दिलचस्प बात ये है कि जिंदल अभी कुछ ही समय पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे। नवीन जिंदल को हरियाणा की कुरूक्षेत्र सीट से मैदान में उतारा गया है।

बिहार में बीजेपी ने पश्चिम चंपारण से डॉ. संजय जयसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्वी चंपारण सीट से राधा मोहन सिंह, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया लोकसभा सीट से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, मुजफ्फरपुर सीट से राज भूषण निषाद, महाराजगंज लोकसभा से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी को टिकट मिला है।

उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव, आरा से आरके सिंह, बक्कर सीट से मिथिलेश तिवारी, सासाराम से शिवेश राम, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह और नवादा लोकसभा सीट से विवेक ठाकुर के बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

अलीगढ़ लोकसभा सीट से सतीश गौतम, सहारनपुर लोकसभा सीट से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, हाथरस लोकसभा सीट से अनूप वाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी से राजरानी रावत और बहराईच लोकसभा सीट से डॉ. अरविंद गौड़ को टिकट मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+