'मांझी से दोस्ती भी नीतीश की और दुश्मनी भी नीतीश की'
नई दिल्ली | मांझी से दोस्ती भी नीतीश कुमार की थी और मांझी से तकरार भी नीतीश कुमार की है, भाजपा ना पहले दोनों के बीच में आयी थी और ना अब आ रही है इसलिए नीतीश कुमार बार-बार अपने झगड़े में हमें घसीटना बंद करें यह कहना है भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का।
जिन्होंने प्रेस-वार्ता करके कहा कि नीतीश-मांझी के झगड़े का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। यह कुछ और नहीं बल्कि जद(यू) में आंतरिक घमासान का नतीजा है इसलिए नीतीश कुमार बार-बार हम पर आरोप लगाना बंद करें। उनके आरोप निराधार हैं और हम उसे खारिज करते हैं। नीतीश एक हताश नेता हैं जो बिहार में हार की कगार पर खड़े हैं।
नीतीश-मांझी के झगड़े का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं
मालूम हो कि बिहार के पूर्व सीएम नीतीश ने आरोप लगाया है कि भाजपा की शह पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इस्तीफा नहीं देने पर अड़े हैं जबकि वे बहुमत खो चुके हैं।नीतीश कुमार मंगलवार को अपने समर्थक 130 विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे और बुधवार को उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सामने परेड कराई। नीतीश ने कहा कि बिहार में राजनीतिक संकट के पीछे भाजपा का हाथ है और मांझी सरकार बहुमत खो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications