अरविंद केजरीवाल पर BJP ने साधा निशाना, पूछा आर्मी पर यकीन या सर्जिकल स्ट्राइक पर शक?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल के उस वीडियो के संदर्भ में निशाना साधा है, जो कि उन्होंने 3 अक्टूबर यानी सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

पूछा, भारतीय सैनिकों पर शक है क्या
रविशंकर प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि आप भारतीय सैनिकों की वीरता पर यकीन करते हैं या फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर शक? उन्होंने पूछा कि जब आपको पता है कि पाकिस्तान झूठा प्रोपैगेंडा प्रसारित कर रहा है तो फिर आप उसकी बातों पर यकीन क्यों कर रहे हैं?
रविशंकर प्रसाद ने कहा,'केजरीवाल जी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत की बात कर सेना की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। संकट के समय देश एक स्वर में बोलता है। राजनीति अपनी जगह है। पाकिस्तान की बात पर एक सीएम सबूत मांग रहे हैं। आज केजरीवाल पाकिस्तान के अखबार की हेडलाइन हैं। उनकी बात से पाकिस्तान को भारत पर सवाल उठाने का मौका मिल रहा है।'

जानिए क्या था वीडियो में
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैल्यूट किया।
लेकिन इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी बॉर्डर पर अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को ले जाकर भारत की छवि खराब करने का हवाला दिया और पीएम मोदी से भी सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत पेश करने की अपील की।
-
दिल्ली शराब नीति से जुड़े केस में दिल्ली हाई कोर्ट कर रहा सुनवाई, अरविंद केजरीवाल खुद कर रहे अपनी पैरवी -
Vedanta Power Plant blast: पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications