'राजस्थान के प्रमुख संगठन नेता चंद्रशेखर अब तेलंगाना में महासचिव', BJP के इस कदम के पीछे क्या मंशा?

लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। कांग्रेस अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के जरिए जन-जन से जुड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं, बीजेपी भी तमाम बैठकों, संवाद और योजनाओं के जरिए जनता को रिझाने में लगी है।

इस बीच, बीजेपी ने तेलंगाना में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया। सोमवार को पार्टी की राजस्थान इकाई के एक प्रमुख संगठन नेता चंद्रशेखर को तेलंगाना में महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि इस कदम के पीछे भगवा पार्टी का आगामी लोकसभा चुनावों में लाभ हासिल करना है।

 BJP Leader Chandrashekhar

चंद्रशेखर के संगठनात्मक कौशल की पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रशंसा की है। हाल ही, में चंद्रशेखर ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। हाल के विधानसभा चुनावों में राजस्थान में पार्टी की सत्ता में वापसी के बाद एक नई जिम्मेदारी मांगी थी।

बीजेपी का तेलंगाना पर फोकस
मालूम हो कि बीजेपी ने 2019 के चुनावों में तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी। लेकिन, अब सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति को हराकर राज्य की सत्ता पर कांग्रेस का कब्जा है। जिसको लेकर बीजेपी चुनौतियां महसूस कर रही है। हालांकि, बीजेपी को लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+