'न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में आर्टिकल के शब्द एक जैसे क्यों'? केजरीवाल के दावे पर बीजेपी का सवाल
नई दिल्ली, 19 अगस्त: सीबीआई ने आबकारी नीति को लेकर जांच तेज कर दी है, जिसके तहत शुक्रवार सुबह कई जगहों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के तहत सीबीआई की टीम दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर भी पहुंची, जिसके बाद से राजधानी में सियासत गर्मा गई है। सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में मनीष सिसोदिया और दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ करते हुए एक आर्टिकल प्रकाशित किया गया। ये केंद्र सरकार हजम नहीं कर पा रही, जिस वजह से सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

बीजेपी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें केजरीवाल कहते हैं कि न्यूयॉर्क टाइम्स में खबर छपवाना बहुत कठिन है, हालांकि उन्होंने बाद में छपन बोला, लेकिन बीजेपी कह रही कि केजरीवाल के मुंह से सच निकल गया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में दिल्ली के शिक्षा मॉडल को लेकर जो खबर छपी, उसमें शब्द एक ही जैसे हैं। इसके अलावा उसमें एक जैसी ही तस्वीर भी छपी और उसके लेखक भी एक हैं। अरविंद केजरीवाल का सबसे अच्छा बचाव कुछ और नहीं बल्कि पेड प्रमोशन है।
वहीं दिल्ली बीजेपी आईटी सेल हेड पुनीत अग्रवाल ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में एक जैसे आर्टिकल छपे। इसे खबर नहीं, बल्कि सशुल्क विज्ञापन कहा जाता है। मनीष सिसोदिया को वहीं जाना होगा जहां उनको जाना चाहिए, वो जगह जेल है।
How is it that New York Times and Khaleej Times carry exactly the same article, word by word, authored by the same person, same pictures (that too of a private school) on Delhi’s non existent education model?
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 19, 2022
Arvind Kejriwal’s best defence is nothing but paid promotion… pic.twitter.com/M3z3ZpmsKX
परवेश वर्मा ने कही ये बात
वहीं पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया का शराब माफिया दोस्त है-विजय नय्यर, जिसको CBI जांच से पहले ही USA भगा दिया गया। वहीं दूसरा दोस्त दिनेश अरोड़ा, साउथ दिल्ली में चीका नाम से रेस्टोरेंट चलाता है। उसको भी भगा दिया गया। बीजेपी सांसद के मुताबिक रात को सिसोदिया इस पब में दिनेश से मिलते थे और कैश कलेक्शन की जानकारी लेते थे।












Click it and Unblock the Notifications