'ये SP कौन है...', अशोक गहलोत के लीक नोट पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- कांग्रेस जोड़ो, भारत तो जुड़ा है
'ये SP कौन है...', अशोक गहलोत के लीक नोट पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- कांग्रेस जोड़ो, भारत तो जुड़ा है
नई दिल्ली, 01 अक्टूबर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिन पहले कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके हाथ में एक नोट पेपर था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। अशोक गहलोत ये सीक्रेट नोट लेकर गुरुवार को सोनिया गांधी से मिलने के लिए अपनी कार से जा रहे थे, जिस दौरान नोट की तस्वीर लीक हो गई। अब भाजपा ने अशोक गहलोत के लीक नोट पर सवाल उठाए हैं और पूछा है कि नोट्स में आखिर किस SP का जिक्र है। भाजपा ने पूछा- 'एसपी' कौन है?

शुक्रवार को वायरल हुई तस्वीर के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, ''SP पार्टी छोड़ेंगे...।'' अशोक गहलोत के 'लीक नोट' में किस SP का जिक्र है, ये SP कौन है...? आप पहले कांग्रेस जोड़ो, भारत तो जुड़ा है जी...।'' भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जिस स्क्रीनशॉट को शेयर किया है, उसमें लिखा है, ''SP will leave party'' (यानी एसपी पार्टी छोड़ेगे)
जानिए कौन हैं SP...?
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि गहलोत अपने नोट में एसपी यानी सचिन पायलट की बात कर रहे हैं। मलयाला मनोरमा के मुख्य फोटोग्राफर जे सुरेश ने अशोक गहलोत के इस नोट की तस्वीर खींची थी, जो अब वायरल हो रही है। सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अशोक गहलोत शायद सचिन पायलट के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं।
मनोरमा ने दावा किया कि फोटो से यह आसानी से समझा जा सकता है कि अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के साथ अपनी मुलाकात से पहले कुछ प्वाइंट्स लिख रखे थे। पो प्वाइंट्स हैं...अशोक गहलोत को सचिन पायलट के 18 समर्थकों के मुकाबले 102 विधायकों का समर्थन है। है। रिपोर्ट में कहा गया है, "बीजेपी ने 10 से 50 करोड़ की पेशकश कर विधायकों को तोड़ने की कोशिश की थी।"
अशोक गहलोत और सोनिया गांधी के बीच गुरुवार (29 सितंबर) को राजस्थान संकट के बीच बैठक हुई थी। इससे पहले सीएम गहलोत ने घोषणा की कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी के एक व्यक्ति के अनुसार, गहलोत के वफादार विधायकों ने रविवार को आलाकमान पर सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री नहीं बनाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश में बगावत की थी।












Click it and Unblock the Notifications