Amit Shah Himachal Visit: BJP ने नहीं छीना अनुसूचित जाति का हक, कांग्रेस लगा रही आग- अमित शाह

हिमाचल प्रदेश सिरमौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आग लगाए बिना चैन नहीं आता।

Amit Shah Himachal Visit: हिमाचल प्रदेश सिरमौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आग लगाए बिना चैन नहीं आता। भाजपा ने अनुसूचितयों का हक छीनने के बजाय उन्हें उनके अधिकार दिलाए जो वर्षों से नहीं मिले। गृह मंत्री ने हाती समुदाय का जिक्र करते हुए कहा की हमने उनकी 55 वर्ष पूरानी मांग पूरी की है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की विकास से मतलब है। वो उनके दर्द को समझते हैं।

Recommended Video

    Himachal Election 2022: क्या BJP हिमाचल में वो कर पाएगी जो 35 साल से नहीं हुआ | वनइंडिया हिंदी *News
    Amit Shah Himachal Visit

    केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा किया। यहां सिरमौर में उन्होंने भाजपा के चुनाव अभियान स्लोगन 'हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार' लांच किया। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। मंच से बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राज्य में अनुसूचित जातियों की उपेक्षा को लेकर भाजपा पर लगाए जा रहे आरोप को उन्होंने निराधार बताया। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी को तो विकास से मतलब है। जबकि कांग्रेस काम लोगों के बीच झगड़ा पैदा करना और आग लगाना है।

    जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी को हिमाचल प्रदेश से खास लगाव है। उन्होंने यहां के आदिवासी का दर्जा पाने के लिए हाती समुदाय के 55 साल के संघर्ष को खत्म कर दिया। वे उनके दर्द को समझते हैं और गर्व से कहते हैं कि हिमाचल मेरा है क्योंकि उन्हें राज्य के लोगों से लगाव है। वहीं चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+