टाइम्स नाउ ओपिनियन पोल: यूपी, उत्तराखंड और गोवा में फिर वापसी करेगी BJP, जानिए पंजाब में किसके हैं चांस

नई दिल्ली, जनवरी 11। पांच राज्यों में चुनावी माहौल को भांपने के लिए न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने एक ओपिनियन पोल किया है, जिसके नतीजे बताते हैं कि यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में किस पार्टी की सरकार बन सकती है। आइए आपको एक-एक कर हर राज्य की के ओपिनियन पोल की जानकारी देते हैं।

narendra modi and CM Yogi

उत्तर प्रदेश

आपको बता दें कि पांचों चुनावी राज्यों में उत्तर प्रदेश का चुनाव हाईवोल्टेज चुनाव है। यूपी का चुनाव देश की सियासत पर पूरी तरह से असर डालता है, इसलिए यूपी पर हर किसी की नजर है। ऐसे में टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल में यूपी के अंदर योगी आदित्यनाथ की लीडरशीप में भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 227-254 सीटें मिल सकती हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 136-151 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीएसपी को 8-14 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है।

पंजाब

यूपी के बाद जिस राज्य पर सबसे अधिक नजर रहेगी, वो है पंजाब। टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन निखरता हुआ दिख रहा है। वहीं कांग्रेस पंजाब में दूसरे नंबर की पार्टी हो सकती है। पंजाब में AAP को 54-58 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 41-47 सीटें मिल सकती हैं। अकाली दल को 11-15 सीटें तो वहीं बीजेपी को 1-3 सीटें मिल सकती हैं। पंजाब के ओपिनियन पोल में भगवंत मान को सीएम फेस के रूप में सबसे अधिक पसंद किया गया है।

उत्तराखंड

यूपी के बाद बीजेपी के लिए जो राज्य सबसे ज्यादा अहम है, वो है उत्तराखंड, क्योंकि उत्तराखंड में अभी बीजेपी की सरकार है और वहां सत्ता में वापसी करना बीजेपी के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम है। ऐसे में टाइम्स नाउ के सर्वे में उत्तराखंड की तस्वीर कुछ ऐसी है कि पुष्कर सिंह धामी को सबसे अच्छे सीएम फेस के रूप में पसंद किया गया है। उत्तराखंड में बीजेपी को 44-50 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 12-15, आप को 5-8 सीटें मिलने का अनुमान है।

गोवा

Recommended Video

      UP Election 2022: Rakesh Tikait को लेकर CM Yogi Adityanath ने कह दी ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

      महाराष्ट्र का ये पड़ोसी राज्य भी बीजेपी की नजर से काफी अहम राज्य है, क्योंकि यहां अभी बीजेपी की सरकार है। आपको बता दें कि 2017 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार नहीं बना पाई थी। ऐसे में इस बार गोवा को लेकर कांग्रेस काफी उम्मीदें लगाए हुए है, लेकिन गोवा में कांग्रेस को झटका लग सकता है। गोवा में बीजेपी को 17-21 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं AAP को 8-11 और कांग्रेस को 4-6 से सीटें मिल सकती हैं।

      आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड की विधानसभाओं के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। राज्य विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित किए जाएंगे।

      यूपी चुनाव 2022 सात चरणों में होंगे। पंजाब में चुनाव एक ही चरण में 14 फरवरी, 2022 को होंगे। उत्तराखंड चुनाव 2022 के एकल चरण के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा। गोवा में एक ही चरण में मतदान होगा और मतदान 14 फरवरी को होगा। मणिपुर चुनाव 2022 दो चरणों में होंगे। वोटिंग 27 फरवरी और 3 मार्च को होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+