जज लोया पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने कहा- राहुल गांधी मांगें देश से माफी
Recommended Video

नई दिल्ली। आज सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस लोया कि मौत के जांच पर दिए गए फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कोर्ट ने राजनीतिक याचिका कहा। पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ समय से कुछ लोग जिस प्रकार से न्याय प्रक्रिया का राजनीतिकरण कर रहें है आज उसका पर्दाफाश हो गया है। पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी न्यायपालिका को सड़क पर ले आई है। उन्होंने कहा कि राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए।

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी 100 सांसद लेकर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने गए थे। कांग्रेस न्यायपालिका को सड़क पर लेकर आई है, राहुल गांधी इसके लिए माफी मांगें। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी से आज साफ हो गया है कि किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने राजनीतिक द्वेष के लिए कोर्ट के माध्यम से राजनीति करने की कोशिश की थी।
पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी मैं आपको कहना चाहूंगा कि आपने देश की जनता के विश्वास को खो दिया है , सत्ता आपके हाथ से आपकी अकर्मण्यता के कारण गई है, इसी वजह से आप बदले की भावना में जल रहे हैं। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी, यदि आप राजनीति करना चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। वहीं गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी को बाहर आकर, अमित शाह, देश और न्यायपालिका से माफी मांगनी चाहिए।
भाटिया ने कहा कि "क्या राहुल गांधी भारत के सर्वोच्च न्यायालय से भी ऊपर हैं? ना खाता ना बही, राहुल गांधी जो कहें क्या बस वही सही? उन्होंने कहा कि जज लोया के मामले में PIL राजनीतिक हित साधने के लिए डाले गए थे। वहीं पात्रा ने कहा कि अदालत ने इस याचिका को एक छिपी याचिका कहा। इस याचिका को किसी व्यक्ति द्वारा दायर किया गया था जो राजनीतिक महत्वाकांक्षा व्यवस्थित करना चाहता है। मैं पूछना चाहता हूं, यह अदृश्य राजनीतिक शक्ति कौन है जो राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को सुलझाने की कोशिश कर रही है?












Click it and Unblock the Notifications