Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP President: भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन लड़ सकता है चुनाव, समझिए पूरी प्रक्रिया

BJP President Election 2026: भारतीय जनता पार्टी में शीर्ष संगठनात्मक पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। BJP ने अपने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह चुनाव पार्टी के देशव्यापी संगठनात्मक अभियान 'संगठन पर्व-2024' के तहत कराया जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के.लक्ष्मण ने पूरे चुनाव कार्यक्रम को अधिसूचित कर दिया। 19 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन होगा और 20 तारीख को नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

पूरी संभावना है कि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को ही भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा, वो अकेले ही भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन कर सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसे चुना जाएगा, इसमें कौन वोट डालता है और पूरी टाइमलाइन क्या है।

BJP President Election 2026

🟠 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की शुरुआत कैसे हुई? (BJP President Election Process)

बीजेपी के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक तय और पारदर्शी प्रक्रिया से होता है। इसमें इलेक्टोरल कॉलेज की घोषणा, नामांकन, जांच, नाम वापसी और जरूरत पड़ने पर मतदान शामिल होता है। इस बार यह प्रक्रिया 16 जनवरी 2026 से औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है।

🟠 इलेक्टोरल कॉलेज की घोषणा (Electoral College BJP)

16 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे बीजेपी ने इलेक्टोरल कॉलेज की सूची जारी की। पार्टी संविधान के मुताबिक, इसमें राष्ट्रीय परिषद (National Council) के सदस्य और राज्यों की परिषदों से चुने गए प्रतिनिधि शामिल होते हैं। यही इलेक्टोरल कॉलेज BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालने का अधिकार रखता है। आम कार्यकर्ता या सांसद सीधे तौर पर वोट नहीं डालते।

🟠 नामांकन की प्रक्रिया (BJP President Nomination Rules)

नामांकन का चरण 19 जनवरी 2026 को होगा। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नई दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

पार्टी नियमों के मुताबिक,

उम्मीदवार को कम से कम 15 साल का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है या

संगठन में चार कार्यकाल पूरे किए हों।

इसके अलावा नामांकन के लिए इलेक्टोरल कॉलेज के कम से कम 20 सदस्यों का प्रस्ताव जरूरी है, और ये प्रस्ताव कम से कम 5 अलग-अलग राज्यों से आने चाहिए, जहां नेशनल काउंसिल के चुनाव पूरे हो चुके हों।

🟠 जांच और नाम वापसी (Scrutiny and Withdrawal)

नामांकन की समय-सीमा खत्म होते ही उसी दिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से 6 बजे तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। शाम 6:30 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह साफ करेंगे कि चुनाव सर्वसम्मति से होगा या मतदान कराया जाएगा।

🟠मतदान और नतीजे (Voting and Result Date)

अगर नाम वापसी के बाद एक से ज्यादा वैध उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 20 जनवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन नतीजों की घोषणा भी कर दी जाएगी। हालांकि, यदि सिर्फ एक ही उम्मीदवार बचता है, तो उसे निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।

🟠 संभावित उम्मीदवार और प्रस्तावक कौन? (Probable BJP President Candidate)

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन तीन अलग-अलग सेट में नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

एक सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा प्रस्तावक हो सकते हैं।

दूसरे सेट में 20 से ज्यादा निर्वाचित बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों का समर्थन हो सकता है।

तीसरे सेट में बीजेपी नेशनल काउंसिल के सदस्यों के हस्ताक्षर शामिल होने की संभावना है।

🟠 BJP अध्यक्ष का कार्यकाल कितना होता है? (BJP President Tenure)

बीजेपी संविधान की धारा-20 के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो लगातार कार्यकाल, यानी कुल 6 साल तक इस पद पर रह सकता है। इसके बाद उसी नेता को दोबारा अध्यक्ष बनने से पहले ब्रेक लेना जरूरी होता है।

🟠 क्यों अहम है यह चुनाव? (Why BJP President Election Important)

BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ संगठन का चेहरा नहीं होगा, बल्कि आने वाले वर्षों की राजनीतिक रणनीति, चुनावी दिशा और संगठनात्मक फैसलों की कमान भी उसी के हाथ में होगी। यही वजह है कि यह चुनाव पार्टी और देश की राजनीति, दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

🟠 BJP के राष्ट्रीय अध्यक्षों की पूरी सूची (List of BJP Presidents)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी। तब से लेकर अब तक पार्टी के कई नेता इस शीर्ष पद पर रहे हैं। नीचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों की पूरी सूची दी गई है।

  • 1. अटल बिहार वाजपेयी (1980 से 1986)
  • 2. के. एल. आडवाणी (1980-1990, 1993-1998, 2004-2005)
  • 3. मुरली मनोहर जोशी (1991-1993)
  • 4. कुशाभाऊ ठाकरे (1998-2000)
  • 5. बंगारू लक्ष्मण (2000-2001)
  • 6. के जना कृष्णमूर्ति (2001-2002)
  • 7. एम वेंकैया नायडू (2002-2004)
  • 8. नितिन गडकरी (2010-2013)
  • 9. राजनाथ सिंह (2005-2009) (2013-2014)
  • 10. अमित शाह (2014-2017, 2017-2020)
  • 11.जेपी नड्डा (2020 से वर्तमान तक...)
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+