BJP President: नितिन नबीन होंगे भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष! किया नामांकन, कैसी होगी BJP की नई टीम?
BJP President Election Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत होती दिख रही है। अगले 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले नितिन नबीन ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे।
माना जा रहा है कि नितिन नबीन निर्विरोध रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे और वे मंगलवार 20 जनवरी को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। अगर सब कुछ तय रणनीति के मुताबिक रहा, तो 20 जनवरी को भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। यही नहीं नितिन नबीन के निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है और ऐसा हुआ तो वे भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में हलचल तेज है। आज भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य इकाइयों के प्रमुख और कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि यह जुटान औपचारिकता से ज्यादा शक्ति प्रदर्शन और एकजुटता का संदेश देने के लिए है। पार्टी के भीतर यह संकेत साफ है कि नितिन नबीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना जा सकता है।
🟡 45 साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा में नया रिकॉर्ड
नितिन नबीन की उम्र फिलहाल 45 साल है। भाजपा ने उन्हें 14 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। अब पार्टी उन्हें सीधे शीर्ष पद सौंपने की तैयारी में है। अगर यह फैसला औपचारिक रूप लेता है, तो नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पूरा समर्थन हासिल है, जिसकी वजह से किसी दूसरे उम्मीदवार के मैदान में उतरने की संभावना कम है।
🟡 जेपी नड्डा के बाद नई कमान
भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था। उनका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें विस्तार दिया गया। इस दौरान वे केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभालते रहे। अब पार्टी संगठन में बदलाव का वक्त आ चुका है और नेतृत्व की कमान युवा चेहरे को सौंपने की रणनीति साफ नजर आ रही है।
🟡 कैसे होगा भाजपा अध्यक्ष का चुनाव ( BJP President Election Process)
भाजपा के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जाएंगे। उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय तय किया गया है। अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतरे, तो 20 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन नए अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी जाएगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में होगी।
भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आम जनता या सामान्य कार्यकर्ता के सीधे वोट से नहीं होता। यह पूरी तरह संगठनात्मक और आंतरिक प्रक्रिया है। पार्टी संविधान के अनुसार, चुनाव की शुरुआत बूथ और स्थानीय स्तर से होती है। पहले सदस्यता अभियान चलता है, फिर सक्रिय सदस्य बनाए जाते हैं। इसके बाद स्थानीय समिति, मंडल, जिला, प्रदेश और अंत में राष्ट्रीय परिषद का गठन होता है। इस पूरी कवायद को 'संगठन पर्व' कहा जाता है, जो हर छह साल में होता है।
🟡 कौन बन सकता है BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष? (BJP President Election 2026)
भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 15 साल तक प्राथमिक सदस्य और चार कार्यकाल तक सक्रिय सदस्य रहना जरूरी है। नामांकन के लिए कम से कम 20 निर्वाचक सदस्यों का प्रस्ताव चाहिए, जो कम से कम पांच अलग-अलग राज्यों से आए हों। इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए बने निर्वाचक मंडल में करीब 5700 मतदाता शामिल हैं।
🟡 नितिन नबीन अगर अध्यक्ष बनते हैं तो कैसी होगी BJP की नई टीम?
नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के साथ ही यह साफ हो गया था कि भाजपा संगठन में युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नई राष्ट्रीय टीम में करीब 80 प्रतिशत चेहरे 50 साल से कम उम्र के हो सकते हैं। हालांकि पूरी टीम बनने में करीब छह महीने लगेंगे, लेकिन महासचिव और सचिव जैसे अहम पदों पर युवा नेताओं को तरजीह दिए जाने के संकेत मिल चुके हैं।
अगर नितिन नबीन 20 जनवरी को अध्यक्ष बनते हैं, तो उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। इसी दौरान 2027 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और पंजाब जैसे अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं 2029 में लोकसभा चुनाव भी होंगे। ऐसे में पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती एंटी इनकंबेंसी से पार पाना और जीत की लय बनाए रखना होगी। माना जा रहा है कि जरूरत पड़ी तो भाजपा नितिन नबीन को भी कार्यकाल विस्तार देकर 2029 का आम चुनाव उनकी ही अध्यक्षता में लड़ सकती है।
🟡 युवा मोर्चा से शीर्ष नेतृत्व तक का सफर
नितिन नबीन पहले अनुराग ठाकुर के साथ भाजपा युवा मोर्चा में काम कर चुके हैं। यही वजह है कि संगठन में उनके साथ काम कर चुके कई कार्यकर्ताओं को अब बड़ी जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद है। पार्टी के भीतर यह चर्चा भी तेज है कि नितिन अपने भरोसेमंद और जमीन से जुड़े नेताओं को आगे बढ़ाकर एक मजबूत और चुनावी रूप से कारगर टीम तैयार करेंगे।
कुल मिलाकर भाजपा एक बार फिर संगठन में बड़ा प्रयोग करने जा रही है। युवा नेतृत्व, आक्रामक चुनावी रणनीति और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के सहारे पार्टी आने वाले चुनावी चक्र में खुद को और मजबूत करने की तैयारी में है। नितिन नबीन का नामांकन सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि भाजपा के अगले राजनीतिक अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications