कार्यकर्ता सम्मेलन: केजरीवाल और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, CAA को लेकर लगाया बड़ा आरोप
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का किला ढहाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अभी से कमर कस ली है। इसी दिशा में दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बीजेपी कार्यकर्ताओं के भव्य सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम दिग्गज मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह दिल्ली सरकार पर जमकर बरसे।
Recommended Video

जेपी नड्डा ने की कार्यक्रम की शुरुआत
रविवार को हुए इस सम्मेलन की शुरुआत बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि आज यहां इतना विशाल दृश्य दिख रहा है और इतनी बड़ी संख्या में जिस पार्टी के पास कार्यकर्ता हों, उसे यशस्वी होने से कोई रोक नहीं सकता। कार्यकर्ता जब सही दिशा और सही दृष्टि लेकर जनता के पास जाता है, तो यश आना निश्चित होता है और वो होकर रहेगा। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो वंशवाद से अलग, विचारवाद पर खड़ी है। बाकी सभी पार्टियां वंशवाद से ग्रसित है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो विचारवाद के आधार पर राष्ट्रसेवा में जुटी है।

शाह ने केजरीवाल और कांग्रेस पर लगाया आरोप
बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता। एक बार केजरीवाज जी ने झांसा दे दिया। उसके बाद नगर निगम के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। लोकसभा के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हुआ और भाजपा का झंडा लहराया। शाह ने आगे कहा कि अभी-अभी प्रधानमंत्री CAA को लेकर आएं। CAA को कैबिनेट ने मंजूरी दी लोकसभा ने पारित किया और केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने विशेषकर जनता का गुमराह किया और दंगे करवाने का काम किया है।
BJP President & Home Minister Amit Shah: You are instigating country's minority community that their citizenship will be lost. I want to tell the people from minority community that they will not lose their citizenship as #CAA as no such provision to take anyone's citizenship https://t.co/Uj3kTv7EUq pic.twitter.com/84R0vaKZ5D
— ANI (@ANI) January 5, 2020
केजरीवाल ने दिया झांसा: अमित शाह
दिल्ली के सीएम पर भड़कते हुए अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल अखबारों में अपनी फोटो वाला विज्ञापन देकर बधाई दे रहे हैं। अरे आपने कौन सा काम पूरा कर लिया, ये तो बताइए। 5 साल सरकार चलाने के बाद आप अब कामों को शुरु कर रहे हैं। अमित शाह ने अपने भाषण में सिख दंगा का भी जिक्र किया और कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ। कई सिख भाई-बहनों का कत्लेआम कर दिया। कांग्रेस की सरकारें उनके घावों पर मरहम नहीं लगाती थी। मोदी सरकार ने हर पीड़ित को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया और जो दोषी थे उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया।
यह भी पढ़ें: CAA, NPR और NRC पर JDU में बगावत तेज, पवन वर्मा ने नीतीश को लिखा पत्र, कहा- देश को बांटने वाले एजेंडे को करें खारिज












Click it and Unblock the Notifications