सारदा घोटाले में ममता बैनर्जी के करीबी भी हैं शामिल- अमित शाह
कोलकाता। शारदा घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के करीबियों को भी अब राजनीतिक गलियारे में घसिटा जा रहा है। इस बार भाजाप के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि ममता के सहयोगी और करीबी सारदा पोंजी घोटाले में शामिह हैं। इससे सत्रह लाख निवेशक लुट गए हैं। तब भी अगर ममता बैनर्जी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती हैं तो उन्हें अपना पदभार छोड़ देना चाहिए।

हमे तो किसी का डर नहीं है
भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने साथ ही यह कहा है कि भाजपा को किसी का भी डर नहीं है। वह घोटाले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल देगी। शाह ने कहा कि ममता बैनर्जी सारदा घोटाले में निवेशकों के साथ हुई इतनी बढ़ी ठगी के खिलाफ प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। क्योंकि इस घोटाले में आपके करीबी शामिल हैं। सारदा घोटाले के पैसे किसके पास हैं हमे इसका जवाब चाहिए। शाह ने यह बातें कोलकाता में रैली के दौरन कहीं। इसी दौरान अमित शाह ने भाजपा की शक्ति का दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2016 विधानसभा चुनाव में आपकी पार्टी को बाहर का रास्ता बंगाल के लोग दिखा देंगे।










Click it and Unblock the Notifications