एम्स से डिस्चार्ज हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, स्वाइन फ्लू से थे पीड़ित

नई दिल्ली। पिछले दिनों स्वाइन फ्लू के शिकार हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को रविवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसकी जानकारी बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने दी। बता दें कि, इसी हफ्ते बुधवार को स्वाइन फ्लू बीमारी की वजह से शाह को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। अनिल बलूनी ने ट्वीट कर बताया, 'हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि हमारे यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी आज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो एम्स से डिस्चार्ज होकर अपने आवास पर आ गए हैं।

BJP President Amit Shah has been discharged from AIIMS Delhi swine flu

रविवार सुबह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को चार दिन बाद एम्स से डिस्चार्ज किया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें डॉक्टरों ने कुछ दिन का बैड रेस्ट बताया है। अमित शाह के डिस्चार्ज की जानकारी शेयर करते हुए बीजेपी नेता ने ट्वीट कर बताया, 'हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि हमारे यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी आज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो एम्स से डिस्चार्ज होकर अपने आवास पर आ गए हैं। सभी शुभचिंतकों व कार्यकर्ता बंधुओं की शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।

बता दें कि, अमित शाह के 'स्वाइन फ्लू' को लेकर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने विवादित टिप्पणी की थी। शाह की बीमारी पर तंज कसते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बीके हरिप्रसाद ने इसे 'सूअर का जुकाम' बताया और कहा कि कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करेंगे तो और भी गंभीर बीमारियां होंगी। कांग्रेस नेता के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पलटवार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+