2024 के ओडिशा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, बैठक में तैयार किया रोडमैप

2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी ने चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने के मकसद से राउरकेला में बैठक की।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, ओडिशा प्रभारी सुनील बंसल और सह-प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

bjp

मनमोहन सामल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा में आने वाले चुनाव को देखते हुए बैठक में रणनीति को लेकर एक रोडमैप तैयार किया गया। उन्होंने कहा, 'ओडिशा में बीजू जनता दल के 24 साल के शासन के परिणामस्वरूप कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त है। इसकी वजह से महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, छात्र, युवा और किसान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बीजू जनता दल की सरकार पूरी तरह से जनविरोधी है।'

मनमोहन सामल ने आगे कहा, 'ओडिशा के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 साल में विभिन्न योजनाओं, ग्रांट, कर राजस्व हिस्सेदारी और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के जरिए प्रदेश को लगभग 18.83 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। लेकिन, ओडिशा सरकार ने उन क्षेत्रों के बारे में कुछ नहीं बताया, जहां ये पैसा खर्च किया गया है।'

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, 'नवीन पटनायक सरकार किसानों की आय बढ़ाने के प्रति गंभीर नहीं है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर स्वयं सहायता समूहों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। चिट-फंड पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिला है और खनिज संसाधनों की लूट की जा रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+