प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर भड़का विपक्ष, दिग्विजय सिंह बोले- माफी मांगें मोदी

नई दिल्ली। भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर के महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने पर विपक्ष के नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस ने प्रज्ञा के इस बयान को शर्मनाक बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अच्छा ही है कि वो आज उस पार्टी में नहीं हैं, जहां गोडसे को देशभक्त बताया जा रहा है।

bjp pragya singh thakur says nathuram godse was deshbhakt opposition reaction

प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर भोपाल से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी, अमित शाह और राज्य भाजपा को इस बयान के लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। मैं इस कथन की निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था, उसकी महिमा करना देशभक्ति नहीं है, यह देशद्रोह है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता औऱ जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, यदि राष्ट्रपिता का हत्यारा देशभक्त है, तो क्या महात्मा गांधी देशविरोधी थे? महाराष्ट्र के सपा नेता अबुआजमी ने सवाल किया है कि आखिर प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, वो लगातार देश का अपमान कर रही हैं। हैदराबाद सांसद असदुद्दनृीन औवेसी ने भी प्रज्ञा के बयान की निंदा की है। वहीं कई फिल्मी सितारों और दूसरे क्षेत्रों के मशहूर लोगों ने भी इस बयान को नाकाबिले-बर्दाश्त कहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि गोडसे के उत्तराधिकारियों ने भारत की आत्म पर हमला किया है। BJP नेता राष्ट्रपिता के हत्यारे को एक सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में वर्णित कर रहे हैं। वहीं देश के लिए जान देने वाले हमेंत करकरे जैसे लोगों को देशद्रोही बता रहे हैं। अब साफ है, भाजपाई हैं गोडसे के वंशज! भाजपाई बताते हैं गोडसे को देशभक्त और शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही! हिंसा की संस्कृति और शहीदों का अपमान ही है भाजपाई डीएनए!

मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर भाजपा ने भी किनारा कर लिया है। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि साध्वी के बयान से भाजपा इत्तेफाक नहीं रखती है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

मक्कल नीधि मय्यम के नेता कमल हासन ने हाल ही में कहा था कि भारत का पहला आतंकवादी नाथूराम गोडसे नाम का हिन्दू था, जिसने महात्मा गांधी का कत्ल किया। उनके इस बयान को लेकर भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टीकी प्रत्याशी साध्वी ठाकुर से कुछ पत्रकारों ने जब सवाल किया तो ठाकुर ने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे। देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें हिंदू आतंकवादी बताने वाले अपने गिरेबान में झांककर देखें। जो लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव में जवाब मिल जाएगा।

पढ़ें- मध्य प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+