ओवैसी को उनके घर में ही मात देने की तैयारी में BJP, जावडेकर बोले- हैदराबाद में भी दोहराएंगे दुब्बक

हैदराबाद। तेलंगाना की एक सीट दुब्बक में हुए उपचुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के हौसले बुलंद हैं। तेलंगाना में अपने विस्तार को लेकर राजनीति तेज कर दी है। बीजेपी की नजर अब तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नगर निगम पर हैं जहां जल्द ही चुनाव होने हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर हैदराबाद पहुंचे जहां उन्होंने दावा किया कि पार्टी दुब्बक उपचुनाव की जीत हैदराबाद में भी दोहराएगी।

Prakash Javadekar

बीजेपी नेता जावडेकर ने कहा कि "दुब्बक उपचुनाव में जो हुआ वो पार्टी हैदराबाद में भी दोहराएगी। हमें (वोटर को) ये निर्णय लेना होगा कि हमें बीजेपी का मेयर चाहिए या एआईएमआईएम का। टीआरएस और कांग्रेस को वोट देने का मतलब है एआईएमआईएम को वोट देना और एआईएमआईएम को वोट देने का मतलब है बंटवारे के लिए वोट करना।"

सीएम चंद्रशेखर पर भी निशाना
इस दौरान जावडेकर ने टीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर भी हमला बोला। भाजपा नेता ने कहा कि "सीएम के चंद्रशेखर राव और उनके दोस्तों की संपत्ति बढ़ रही है लेकिन उनके दोस्तों की संपत्ति घट रही है।"उन्होंने बताया कि बीजेपी एक आरोप पत्र लेकर आई है जिसमें पिछले 6 वर्षों के दौरान राज्य सरकार की विफलताओं का जिक्र है।

दुब्बक सीट पर जीत से उत्साहित
बता दें कि इसी महीने हुए उपचुनाव में तेलंगाना की एक सीट पर दुब्बक पर भी वोट डाले गए थे। यहां से बीजेपी ने कड़े मुकाबले में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के उम्मीदवार को हरा दिया था। इस जीत से राज्य में पार्टी के विधायकों की संख्या एक से बढ़कर दो तो हुई ही, कर्नाटक के अलावा दक्षिण के किसी और राज्य में उपचुनाव में जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले भी बढ़ा दिए हैं। चंद्रबाबू नायडू के टीडीपी के आंध्र पर केंद्रित होने और कांग्रेस के कमजोर होने की स्थिति में तेलंगाना ऐसा राजनीतिक रणक्षेत्र नजर आ रहा है जहां पर बीजेपी अपनी उपस्थिति तेजी से बढ़ा सकती है। यही वजह है कि पार्टी ने तेलंगाना को लेकर अपनी रणनीति आक्रामक कर ली है। बीजेपी की रणनीति की सबसे पहली परीक्षा हैदराबाद के नगर निगम चुनाव में होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+