मॉनसून सत्र से पहले भाजपा संसदीय दल कार्यकारिणी की बैठक

नई दिल्ली। बुधवार को शुरू हो रहे मॉनसून सत्र से पहले पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में भाजपा की संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में मौजूद हैं। मॉनसून सत्र से पहले मंगलवार को लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इससे पहले दोपहर को सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संसदीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि मीटिंग सकारात्मक रही और सभी दल संसदीय की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने को लेकर एकमत हैं।

BJP Parliamentary Party executive meeting ahead of parliament monsoon session

मंगलवार शाम शाम को एनडीए के दलों की भी बैठक होगी। मंगलवार शाम को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी सभी दलों की बैठक बुलाई है। वो सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करके पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगी। बैठक के बाद डिनर का भी आयोजन किया जाएगा।

इससे पहले सोमवार को विपक्षी दलों ने दिल्ली में बैठक पर अपनी रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में विपक्ष की ये बैठक हुई। विपक्ष की बैठक में एनसीपी के शरद पवार, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, सपा के राम गोपाल यादव, राजद सांसद मीसा भारती शामिल हुईं। इनके अलावा डीएमके, सीपीआई-एम, सीपीआई और जेडीएस के नेता भी पहुंचे । इससे पहले सोमवार सुबह सोनिया गांधी के घर पर कांग्रेस नेताओं की भी बैठक हुई।

मॉनसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, किसान की समस्याओं, छात्रों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले, मॉब लिचिंग की घटनाओं और दूसरे मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+