मध्य प्रदेश: BJP पर सरकार गिराने का आरोप, बसपा विधायक को मंत्री पद और 60 करोड़ का ऑफर

मध्य प्रदेश: BJP पर सरकार गिराने का आरोप, बसपा विधायक को मंत्री पद और 60 करोड़ का ऑफर

भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर संकट मंडराने लगा है। भाजपा के मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के अल्पमत में होने का दावा कर रही है। इस बीच मध्यप्रदेश में बसपा विधायक रामाबाई ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। एएनआई के मुताबिक बसपा विधायक रामाबाई ने कहा कि भाजपा सभी को ऑफर दे रहे हैं। उनके पास भी मंत्रिपद और 50-60 करोड़ रुपए का ऑफर आया।

 भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप

भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप

बसपा विधायक रामाबाई ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों को खरीदने की कोशिश में जुटी है। जो पागल हैं सिर्फ वही उनके बहकावे में आएंगे। रामाबाई ने आगे कहा कि मुझे खरीदने के लिए मेरे पास कॉल आई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से उन्हें मंत्री पद और भारी-भरकम रकम ऑफर की गई।

 50-60 करोड़ का ऑफर

50-60 करोड़ का ऑफर

रामाबाई के मुताबिक भाजपा एक विधायक के बदले में 50 से 60 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है। दरअसल भाजपा दावा कर रही है कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के अल्पमत में होने के दावों के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायकों के साथ रविवार को बैठक की। बैठक में विधायकों ने कमलनाथ का साथ देने का दावा किया। हालांकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी कांग्रेस में अंतर्कलह की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंतर्विरोध और उन्हें समर्थन करने वालों की वजह से सरकार गिर जाए तो अलग बात है।

 कौन हैं रामाबाई

कौन हैं रामाबाई

मध्य प्रदेश की बसपा विधायक रामबाई अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। मंत्री पद नहीं मिलने के बाद उन्होंने कमल नाथ सरकार पर जुबानी हमला करते हुए बयान दिया था कि हम मध्य प्रदेश में विधायकों के बाप हैं क्योंकि सरकार हमसे बनी है। इससे पहले वो चर्चा में तब आई थीं जब उन्होंने भोपाल में मंत्री कमलेश्वर पटेल को आवंटित बंगले में जबरन अपना ताला लगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+