अब जल्द मिलेगा तीनों राज्यों के CM का नाम? BJP ने राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों का किया ऐलान

BJP Observers Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने विधायक दलों के नेताओं के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। पर्यवेक्षकों के नामों के ऐलान के बाद अब राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री के नाम भी जल्द सामने आ सकते हैं। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद ये कहा जा रहा है कि इस हफ्ते के आखिर यानी 9 या 10 दिसंबर को तीनों राज्यों के लिए नए मुख्यमंत्रियों का नाम घोषित किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य नेता के लक्ष्मण, आशा लकड़ा को चुना गया है। वहीं राजस्थान की जिम्मेदारी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को दी गई है। छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम का नाम शामिल है।

BJP Observers

ये पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में विधायकों की राय लेंगे। बीजेपी हाईकमान की मुहर के बाद रविवार तक नामों का ऐलान हो सकता है।

गुरुवार (07 दिसंबर) को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की निगरानी के लिए अपने-अपने राज्यों में जाएंगे, जहां मुख्यमंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की पसंद पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है और पार्टी तीन मुख्यमंत्रियों को चुनने में सामाजिक, क्षेत्रीय, शासन और संगठनात्मक हितों को ध्यान में रखेगी।

तीनों राज्यों के नेता गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों ने कहा कि ऐसी बैठकें नियमित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+