पूर्वोत्तर में भाजपा सत्ता में आई तो गोहत्या पर नहीं लगाएगी प्रतिबंध
पूर्वोत्तर राज्यों में सत्ता में आने पर भाजपा बीफ बैन नहीं करेगी, पार्टी ने साफ किया है कि जहां ईसाई आबादी ज्यादा बैन नहीं होगा बीफ बैन
नई दिल्ली। एक तरफ उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार अभियान में जहां भारतीय जनता पार्टी ने शुरु से ही बीफ बैन को लेकर बात की तो दूसरी तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में बीफ बैन के खिलाफ है। पार्टी ने साफ किया है कि अगर पूर्वोत्तर के राज्यों में अगर भाजपा सरकार में आई तो वह बीफ पर पाबंदी नहीं लगाएगी। पूर्वोत्तर के राज्यो में मुख्य रूप से मेघालय, मिजोरम, नागालैंड में ईसाई धर्म के लोगों की आबादी अधिक है और यहां ये लोग बीफ बड़ी मात्रा में खाते हैं।

गो हत्या पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती
पार्टी ने पूर्वोत्तर के राज्यों में सभी आशंकाओं पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि वह यहां बीफ बैन नहीं करेगी। मेघालय के भाजपा के जनरल सेक्रेटरी डेविड खरसती ने एक बयान जारी करके कहा है कि कुछ लोग हमारे बारे में अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने साफ किया है कि अगर अगले साल हमारी सरकार सत्ता में आती है तो नागालैंड में यूपी की तरह गो हत्या पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती है और इस बात से केंद्रीय नेता वाकिफ हैं।
गो हत्या पर यूपी में भी रोक नहीं है
अगर 2011 के जनगणना के आंकड़ों पर नजर डालें तो नागालैंड में 88 फीसदी आबादी ईसाई है, मिजोरम में 87 व मेघालय में 75 फीसदी ईसाई हैं। मेघालय में कांग्रेस सत्ता में है, जबकि मिजोरम में भाजपा नागा पीपल फ्रंट के साथ छोटी सहयोगी है। मिजोरम में भाजपा के अध्यक्ष जेवी हुमा ने कहा कि जिन राज्यों में ईसाईयों की आबादी बहुसंख्यक है वहा गो हत्या पर पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। मेघालय भाजपा अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह ने कहा कि यूपी में भी उन बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जो बिना दस्तावेज के चल रहे हैं, वहां भी गो हत्या पर पाबंदी नहीं होगी, हम चाहेंगे कि सरकार इस बात की पुष्टि करे कि वहां जानवरों को वैधानिक तरीके से ही काटा जाए, इन्हें काटते समय में साफ-सफाई का विशेष खयाल रखा जाए।
इसे भी पढ़ें- यूपी में जीत का मंत्र अन्य राज्यों में भाजपा के लिए होगा अहम












Click it and Unblock the Notifications