चंदा जुटाने में भाजपा नं-1, एक साल में 477 करोड़ जुटाए, जानिए अन्य दलों का हाल, कितनी है संपत्ति?

नई दिल्ली। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंदा जुटाने में सबसे आगे है। उसके पास घोषित तौर पर 4,800 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसके अलावा उसे सालभर में 400 करोड़ से ज्यादा का चंदा मिल जाता है। वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को 477.5 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को 74.50 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले।

भाजपा सबसे अमीर पार्टी

भाजपा सबसे अमीर पार्टी

यह खुलासा भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों की चंदे से संबंधित रिपोर्ट सार्वजनिक की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा को कई इकाइयों, चुनावी ट्रस्ट और व्यक्तियों से 4,77,54,50,077 रुपये का चंदा मिला। इस बारे में वित्त वर्ष 2020-21 में मिले चंदे की रिपोर्ट भाजपा ने गत 14 मार्च को आयोग को सौंपी थी।

कांग्रेस मुकाबले में ही नहीं रह गई

कांग्रेस मुकाबले में ही नहीं रह गई

चंदा जुटाने के अलावा भाजपा संपत्ति के मामले में भी देश के अन्य सभी दलों पर भारी है। बताया गया है कि, भाजपा के पास 4,847 करोड़ रुपए की संपत्ति 2019-20 में थी। वहीं, अब 2022 चल रहा है, और हजार-हजार करोड़ रुपए भी बढ़ा माना जाए तो यह 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की हो जाती है। 2022 से पहले भी भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में थी, इस साल के चुनाव में फिर से सत्ता में लौट आई।

कांग्रेस ने कहा- हमें 74 करोड़ रु. मिले

कांग्रेस ने कहा- हमें 74 करोड़ रु. मिले

निर्वाचन आयोग ने 2020-21 में मिले चंदे की रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए कांग्रेस व अन्य दलों की जानकारी भी दी। बताया गया है कि, कांग्रेस को एक साल में 74 करोड़ रुपए चंदा मिला। वहीं, 2019-20 में उसके पास 588 करोड़ रुपए संपत्ति थी। यह बात कांग्रेस की ओर से दिए गए एफिडेविट में ही बताई गई कि उसे विभिन्न इकाइयों और व्यक्तियों से 74,50,49,731 रुपये का चंदा मिला।

संपत्ति के मामले में बसपा दूसरे नंबर पर

संपत्ति के मामले में बसपा दूसरे नंबर पर

कांग्रेस के बाद सपा-बसपा एवं दक्षिण भारतीय दलों का नंबर आता है। वहीं, संपत्ति के बारे में बात की जाए तो 2019-20 में भी भाजपा पहले, बसपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी। निर्वाचन कानून के प्रावधानों के मुताबिक, राजनीतिक दलों को 20 हजार रुपये से अधिक के चंदे से जुड़ी जानकारी देनी होती है।

एडीआर की रिपोर्ट में और बड़ा खुलासा

एडीआर की रिपोर्ट में और बड़ा खुलासा

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने भी चंदे को लेकर रिपोर्ट जारी की थी। उस रिपोर्ट में भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएम, एनसीपी और टीएमसी आदि बड़े दल शामिल थे। तब बताया गया- "भाजपा को एक साल में 2025 कॉर्पोरेट-दाताओं से ₹720.407 करोड़ का चंदा मिला। कांग्रेस को 133.04 करोड़ चंदा मिला। एनसीपी को ₹​​57.086 करोड़ चंदा मिला।,"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+