दक्षिण में भाजपा को योगी आदित्यनाथ जैसे नेता की जरूरत, स्वामी परिपूर्णानंद करेंगे कमी पूरी!
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से भाजपा ने फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की कमान दी है उसके बाद पार्टी दक्षिण में भी एक और फायरब्रांड हिंदूवादी नेता की तलाश कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा, वीएचपी, आरएसएस और तमाम हिंदूवादी संगठन स्वाामी परिपूर्णानंद के जबरदस्त स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी हैदराबाद में उन्हें सांसद या विधायक का टिकट दे सकती है।

कई जगहों पर होगा स्वागत
माना जा रहा है कि भाजपा परिपूर्णानंद को सिकंदराबाद या मलकगिरी लोकसभा सीट या फिर कारवं या चंद्रयानगट्टा विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। पार्टी हिंदू वोटर को साधने के लिए उन्हें मैदान में उतारने की योजना बना रही है। भाजपा विधायक एनवीएसएस प्रभाकर खुद विजयवाड़ा स्वामी का स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही सदन में कहा है कि तेलंगाना को योगी आदित्यनाथ जैसे नेता की जरूरत है, यह समय निर्धारित करेगा कि कब वह राजनीति में आते हैं, अभी उच्च स्तर पर इसपर फैसला लिया जाना है।

आरएसएस चीफ से की मुलाकात
सूत्र की मानें तो 10 दिन पहले स्वामी परिपूर्णानंद आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत से बेंगलुरू में मिले थे, इसके अलावा उनके आंतरिक सगठन के सदस्यों से भी मुलाकात हुई थी, माना जा रहा है कि इस बैठक में फैसला लिया गया है कि स्वामी परिपूर्णानंद को दक्षिण भारत की राजनीति में आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि स्वामी परिपूर्णानंद स्थानीय भाषा भी बोल सकते हैं।

जल्द होगा फैसला
वीएचपी के प्रदेश अध्यक्ष एम रामा राजू ने कहा कि केसीआर सरकार निजाम सरकार की तरह से काम कर रहे हैं। यहां तक कि निजाम भी हिंदुओं के खिलाफ इस तरह के कदम नहीं उठाते हैं, जिस तरह से केसीआर ने स्वामी को दरकिनार कर दिया है। स्वामी परिपूर्णानंद आज श्री पीतम से हैदराबाद सूर्यापेट होते हुए पहुंचेगे। इसके बाद वह हयातनगर पहुंचेंगे, जहां बड़ी तादात में लोग उनका स्वागत करेंगे। यहां से वह एलबी नगर, दिलशुखनगर और मलकापेट जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से चुना गया ये शख्स, जानिए क्या रही इस चुनाव के पीछे की वजह












Click it and Unblock the Notifications