'...इससे स्पष्ट है देश विश्व गुरु बन सकता है', स्वतंत्रता दिवस पर बोले जेपी नड्डा

JP Nadda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से झंडा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश को कई गारंटी दी। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 100वें साल यानी 2047 में भारत विश्व गुरु बन जाएगा। 2047 में हमारा देश विकसित भारत होगा।

इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता है। वे देश के सपनों को पूरा करने की क्षमता रखते हैं। देश के पास लोगों को कई अवसर देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि देश विश्व गुरु बन सकता है।

...इससे स्पष्ट है देश विश्व गुरु बन सकता है: जेपी नड्डा

पीएम मोदी ने कहा जब 2014 में हम सत्ता में आए तो हिंदुस्ताव दुनियभर की अर्थ व्यवस्था में 10वें स्थान पर था। आज की तारीख में 140 करोड़ भारतीयों की कोशिशों और हमारी वजह से हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में 5वें नंबर हैं। उन्होंने देश की जनता को गारंटी देते हुए कहा कि 2047 तक हम लोगों का देश विकसित भारत बनकर रहेगा।

इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने देश की मंहगाई पर लगाम लगाने के लिए कई कारगर क़दम उठाएं हैं, यह कोशिश लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें- जेपी नड्डा की टीम में एके एंटनी के बेटे अनिल की एंट्री, राष्ट्रीय सचिव बनने पर जानिए क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+