जेपी नड्डा की टीम में एके एंटनी के बेटे अनिल की एंट्री, राष्ट्रीय सचिव बनने पर जानिए क्या कहा?
Anil Antony News: बीजेपी ने मिशन 2024 के लिए जेपी नड्डा की टीम का ऐलान कर दिया है। शनिवार को पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में केरल से एके एंटनी के बेटे और अप्रैल 2023 में बीजेपी में शामिल होने वाले अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है, जिस पर अब बीजेपी नेता की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर अनिल एंटनी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझमें विश्वास दिखाया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद मेरा मार्गदर्शन किया।
2024 चुनाव पर बड़ा बयान
एंटनी ने भरोसा जताते हुए कहा, "2024 (लोकसभा चुनाव) में बीजेपी केरल में अपना खाता खोलेगी और उसके पास कई सीटें होंगी। आने वाले वर्षों में आप बीजेपी को केरल में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक ताकत के रूप में उभरता हुआ देखेंगे।"
दरअसल, बीजेपी संगठन के भीतर किए कई बदलावों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा कदम माना जा रहा है।
केरल में बढ़ा बीजेपी का कद!
केरल मे ंकांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब 6 अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बीजेपी का दामन थामा। अनिल एंटनी ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के मुद्दे पर जनवरी में ही कांग्रेस से दूरी बना ली थी। और पदों से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। अनिल केरल कांग्रेस के डिजिटल मीडिया प्रभारी और AICC सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशंस सेल के कन्वेनर भी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications