BJP Meeting: जेपी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनावों तक बने रहेंगे भाजपा प्रमुख
BJP National Executive Meeting (बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक) Today Live News in Hindi: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को शुरू हुई थी, बैठक का आज आखिरी दिन है।

BJP National Executive Meeting: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को खत्म हुई। बैठक में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है।" अमित शाह ने कहा, 'जेपी नड्डा के नेतृत्व में, बिहार में हमारा स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा था। एनडीए ने महाराष्ट्र में बहुमत हासिल किया, उत्तर प्रदेश में जीत हासिल की और पश्चिम बंगाल में हमारी संख्या बढ़ी। हमने गुजरात में भी शानदार जीत दर्ज की।'
Recommended Video
Cabinet Minister Dharmendra Pradhan का Amartya Sen पर तंज, PM पद के लिए 'No Vacancy'| वनइंडिया हिंदी
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन कुछ गैर-राजनीतिक फैसले भी लिए गए। बैठक में अगले साल होने वाले लोकसभा के चुनाव पर भी चर्चा हुई।
पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
PM मोदी ने तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय की तारीफ की
तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रजा संग्राम यात्रा की प्रशंसा की और सभी राज्यों से उनकी यात्रा से सीखने को कहा। पीएम मोदी ने इस बात पर तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय की सराहना की कि कैसे उन्होंने संघर्ष के साथ यह सफर तय किया है।
PM नरेंद्र मोदी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।
PM मोदी ने काशी-तमिल संगमम जैसे और कार्यक्रम आयोजित करने को कहा
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से काशी-तमिल संगमम जैसे और कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और कर्नाटक में पार्टी की गतिविधियों पर एक ब्रीफिंग हुई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी अपने संबंधित राज्य के पार्टी अध्यक्षों के साथ बैठक में शामिल हुए।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित हुई। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लगातार भाजपा के खिलाफ नकारात्मक अभियान चलाया और पेगासस, राफेल डील, प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग, सेंट्रल विस्टा, आर्थिक आधार-आरक्षण, विमुद्रीकरण जैसे कई मुद्दों पर पीएम पर हमला करने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।












Click it and Unblock the Notifications