तो भाजपा के इस मुस्लिम नेता ने कराई ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के बीच 'डील'?

भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठा पटक का दौर जारी है, कांग्रेस पार्टी से नाराजगी के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और आज वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं, तो वहीं कांग्रेस ने उनके इस्तीफे के बाद उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है,ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही उनके 22 समर्थकों ने भी इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद कमलनाथ सरकार खतरे में आ गई है।

Recommended Video

    Jyotiraditya Scindia और BJP में किसने कराई डील?, Madhya Pradesh में ऐसे हुआ उलटफेर! | वनइंडिया हिंदी
    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रातों-रात नहीं लिया कांग्रेस छोड़ने का फैसला

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रातों-रात नहीं लिया कांग्रेस छोड़ने का फैसला

    जिसके बाद कमलनाथ के समर्थक ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस बात के लिए कोस रहे हैं, उन्हें गद्दार और बागी करार दे रहे हैं तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के बीच सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    आखिर किसने सिंधिया और बीजेपी के बीच 'डील' कराई?

    राजनीतिक पंडिंतो का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला यूं रातों-रात तो लिया नहीं है,ये पिछले काफी वक्त से चली आ रही प्रक्रिया का नतीजा है जो कि 10 मार्च को सिंधिया के इस्तीफे के रूप में सामने आया है।

    तो जफर इस्लाम बने सिंधिया के सारथी!

    तो जफर इस्लाम बने सिंधिया के सारथी!

    इस्तीफा देने से पहले सिंधिया का अमित शाह और पीएम मोदी के साथ मिलना एक दिन में तय नहीं हुआ था, जबकि इसके पीछे उस मुस्लिम नेता का हाथ है, जिसने बीजेपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बातचीत कराई और ये नेता कोई और नहीं भाजपा का जाना-पहचाना नाम बीजेपी प्रवक्ता जफर इस्लाम हैं, जिनके सिंधिया से पहले से ही मधुर संबंध हैं।

    बीजेपी के प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कराई सिंधिया से बीजेपी की डील

    बीजेपी के प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कराई सिंधिया से बीजेपी की डील

    'आउटलुक' की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में मचे सियासी उथल-पुथल के पीछे बीजेपी के प्रवक्ता जफर इस्लाम का हाथ है, पीएम मोदी से बेहद प्रभावित जफर इस्लाम को लोग शांत-गंभीर और मृदभाषी कहते हैं, मालूम हो कि बीजेपी प्रवक्ता बनने से पहले जफर एक एक विदेशी बैंक के लिए काम करते थे और वो पहले से ही सिंधिया के करीबी रहे हैं।

    पांच महीने से हो रही थी सिंधिया को मनाने की कोशिश

    पांच महीने से हो रही थी सिंधिया को मनाने की कोशिश

    वो पांच महीने से लगातार सिंधिया से मिल रहे थे, जिसकी वजह अब निकलकर सामने आई कि वो पिछले 5 महीने से सिंधिया को बीजेपी में लाने की कोशिश में लगे थे, यहां आपको यह भी बता दें कि जिस वक्त अमित शाह के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे, उस वक्त उन दोनों के साथ जफर इस्लाम भी गाड़ी में मौजूद थे, यही नहीं सिंधिया की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के वक्त भी जफर 7, लोक कल्याण मार्ग पर उन लोगों के साथ थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+