बीजेपी ने राहुल के आरोपों को बताया झूठा, लाएगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। राहुल गांधी ने पहले मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला, इसके बाद अपने संबोधन के खत्म होने पर खुद पीएम मोदी के पास जाकर उनसे गले मिले। वहीं, इसको लेकर संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की बात कही।

अंनत कुमार ने कहा कि संसद में झूठ बोलने और भ्रमित करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ एक विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह बड़े हो गये है लेकिन उनकी हरकतें बच्चों वाली थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के अध्यक्ष इतने अपरिपक्व हैं।
बता दें कि राहुल गांधी ने सदन में बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर हमला बोला और इस दौरान सदन में हंगामा भी हुआ। राहुल गांधी ने राफेल से लेकर नोटबंदी तक के मुद्दों पर बीजेपी पर करारा हमला बोला। वहीं, राहुल गांधी अपना भाषण खत्म कर पीएम मोदी के पास गए और जाकर उनके गले मिल गए। वहीं पीएम मोदी ने भी राहुल की पीठ थपथपाई और वो मुस्कुरा दिए।












Click it and Unblock the Notifications