तो गुजरात दंगों में शामिल थी बीजेपी, योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान
गोरखपुर। अभी कुछ माह पहले लव जिहाद के जरिए देश की राजनीति में भूचाल लाने वाले बीजेपी के सांसद योगी आदित्यनाथ अब बीजेपी के लिए लगता है बड़े नुकसान की तैयारी कर चुके हैं।

इस बार योगी आदित्यनाथ ने जो बयान दिया है उसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर गुजरात दंगों में बीजेपी के शामिल होने की पुष्टि कर दी है।
योगी आदित्यनाथ जो गोरखपुर से सांसद हैं, उनसे समाजवादी पार्टी के आजम खान से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि आजम खान को गुजरात के मुसलमानों से सबक लेना चाहिए।
योगी आदित्यनाथ ने धमकी देने के अंदाज में कहा कि आजम के पास भी गुजरात के मुसलमानों की तरह कोई और विकल्प नहीं बचेगा।
आजम खान ने नौ नवंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर में बयान दिया था कि एक सच्चा नेता किसी भी जाति या समुदाय का नहीं होता बल्कि वह तो देश के हर समुदाय को एक नजर से देखता है।
आजम के मुताबिक वह भी एक नेता हैं। सच्चे नेता की खासियत होती है कि वह हर जाति के लोगों के साथ एक समान बर्ताव करे।
योगी आदित्यनाथ ने कुछ ही दिन पहले आजम खान को उनके बयान की वजह से 'कौआ' की संज्ञा दी थी। उन्होंने यहां तक कि आजम खान को पाकिस्तान तक जाने की सलाह दे डाली थी।












Click it and Unblock the Notifications