राकेश टिकैत के दावे से बीजेपी की बढ़ी मुसीबत, किसान कानूनों के खिलाफ जल्‍द होगा एक बीजेपी सांसद का इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। आंदोलन अपने 100वें दिन में प्रवेश करने वाला है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बड़ा दावा किया है। टिकैत का ये दावा भारतीय जनता पार्टी की मुसीबत बढ़ा सकता है। टिकैत ने कहा है कि इसी महीने आंदोलन के समर्थन में एक बीजेपी सांसद का इस्तीफा होगा, जितने बीजेपी के सांसद हैं, उतने दिन यह आंदोलन चलेगा। हालांकि टिकैत ने कथित बीजेपी सांसद के नाम की जानकारी नहीं दी।

राकेश टिकैत के दावे से बीजेपी की बढ़ी मुसीबत, किसान कानूनों के खिलाफ जल्‍द होगा एक बीजेपी सांसद का इस्‍तीफा

आपको बता दें कि टिकैत के इस दावे के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कुछ जानकारों का कहना है कि ये सांसद पश्चिम यूपी से हो सकते हैं तो कोई ये कह रहा है कि इस्‍तीफे की शुरूआत हरियाणा और पंजाब से हो सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टिकैत ने संसद पर मंडी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि हम कहीं भी फसल बेच सकते हैं। किसी भी दाम पर बेच सकते हैं। ऐसे में जहां पर कृषि के कानून पास किये गये हैं उसी संसद के बाहर किसान फसल बेचेंगे क्योंकि वहां पर तो MSP की गांरटी मिल जाएगी।

राकेश टिकैत का कहना है कि हालांकि उनका चुनाव हो या वोट से किसी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है, लेकिन वहां जाकर वह किसानों को जागरूक करने का काम भी भी करेंगे और किसानों को यह बताएंगे कि कौन सी सरकार उनके हित में है। इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि तीनों कानून वापस लेने और एमएसपी की गारंटी का कानून बनने तक हमारा आंदोलन समाप्त होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+