भाजपा सांसद बोले- राहुल गांधी को भारत-चीन मामला समझा पाना किसी स्कूल के बस की बात नहीं

भाजपा सांसद बोले- राहुल गांधी को भारत-चीन का मामला समझा पाना नामुमकिन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि चीन के साथ सीमा पर जो तनाव है, उससे भारत सरकार बहुत अच्छे से डील कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोई स्कूल, कोई सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें नहीं समझा सकता है कि बॉर्डर पर चल क्या रहा है।

राहुल गांधी मामले को गहराई से समझें

राहुल गांधी मामले को गहराई से समझें

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी चीन को लेकर जो कुछ भी कह रहे हैं, उस सबसे पहले मामले को गहराई से पढ़ें और समझें। राहुल को इस मसले पर अध्ययन करना चाहिए क्योंकि देश में तकरीबन सात दशक तक उनकी ही पार्टी की सरकार रही है। राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी छवि की चिंता में लगे हैं और चीन बॉर्डर पर घुसा बैठा है। राहुल ने ये भी कहा था कि कांग्रेस सत्ता में होती तो चीन को वापस खदेड़ने में 15 मिनट नहीं लगते। इसी पर वीरेंद्र सिंह ने ये बात कही है।

Recommended Video

    GST मसले पर Rahul Gandhi का PM Modi पर वार,केंद्र ने नहीं दिया राज्यों का हिस्सा | वनइंडिया हिंदी
    कृषि कानून को लेकर भी राहुल को घेरा

    कृषि कानून को लेकर भी राहुल को घेरा

    भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कृषि कानूनों के लेकर भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। मस्त ने कहा, यह कानून किसानों के हित में है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में देश के किसानों से वादा किया था। किसानों ने विश्वास कर चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। भाजपा ने इस कानून को लागू कर किसानों से किये गए वायदा को निभाया है।

    किसान आंदोलन, कांग्रेस और आढ़तियों ने चलाया

    किसान आंदोलन, कांग्रेस और आढ़तियों ने चलाया

    वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में नए किसान कानून के खिलाफ चल रहा आंदोलन किसानों को गुमराह करके करवाया जा रहा है। यह आंदोलन आढ़तियों ने प्रायोजित किया है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून लागू रहेगा। इसमे कोई संशय नही है लेकिन विपक्षी दल जानबूझकर एक भ्रम फैला रहे हैं कि सब खत्म हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+