Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीजेपी सांसद बोले, बोल्ट ने बीफ खाकर जीते 9 गोल्ड, कांग्रेस का तीखा जवाब

नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली से बीजेपी सांसद उदित राज अपने विवादित बयान की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। रियो ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन करके सफलता की नई कहानी लिखने वाले जमैका के धावक उसेन बोल्ट के बारे में उदित राज ने ट्वीट किया कि उन्होंने 9 गोल्ड मेडल बीफ खाने की वजह से जीते हैं।

उदित राज ने ट्विटर पर लिखा था कि जमैका के धावक उसेन बोल्ट बेहद गरीब तबके के थे, उनके ट्रेनर ने उन्हें दिन में दो बार बीफ खाने की सलाह दी थी, जिसके कारण उन्होंने ओलंपिक में 9 मेडल जीते।

उदित राज के इस बयान पर जहां लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को मौका मिल गया है, बीजेपी पर निशाना साधने का। कांग्रेस नेता टॉम वडक्कन ने इस बात को सियासी रंग देते हुए तीखा वार किया है।

न्यूज चैनल आज तक से बात करते हुए कांग्रेस नेता टॉम ने कहा कि उदित राज को कैसे पता कि बोल्ट क्या खाते-पीते हैं, क्या वो पहले बावर्ची थे?

ये सब हर चीज को अपने वोट से जोड़ देते हैं, बीफ वाली बात कहकर उन्होंने साबित कर दिया कि उनकी नजर दलित वोटों पर हैं और यूपी चुनाव के मद्दे नजर वो इस तरह की बातें कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति केवल बीफ खाकर 9 मेडल ला सकता है क्या, इसलिए बीजेपी हर चीज को सियासी नजरों से देखना बंद करे।

BJP MP Udit Raj says eating beef helped Usain Bolt win nine Olympic golds
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+