दारुल उलूम का फतवा: गौमूत्र मिले पतंजलि के उत्पाद मुसलमानों के लिए नाजायज
सहारनपुर। एक बार फिर से विश्व की मशहूर इस्लामी तालीमी इदारे दारुल उलूम देवबंद ने बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस बार दारूल उलूम ने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के प्रोडक्ट के खिलाफ फतवा जारी किया है।
उलूम का कहना है कि पतंजलि के प्रोडक्ट में गौ-मूत्र का प्रयोग किया जा रहा है, जिसका प्रयोग करना इस्लाम में हराम है। दारुल उलूम के मुफ्तियों की खंडपीठ ने गौमूत्र मिले पतंजलि के उत्पाद को मुसलमानों के लिए नाजायज बताया है।
हालांकि फतवे में कहा गया है कि पतंजलि के जिन सामानों में गौ-मूत्र नहीं है, उनका प्रयोग इस्लामिक भाई-बहन कर सकते हैं लेकिन गौमूत्र मिलाए जाने वाले उत्पाद का इस्तेमाल मुसलमानों के लिए पूरी तरह नाजायज है।
लेकिन किन उत्पादों में गौ-मूत्र है या नहीं है, उसकी प्रमाणिकता कैसे साबित होगी इसलिए हम ये ही सलाह देते हैं कि पंतजलि के उत्पादों से लोग दूर रहें, यही उनके लिए बेहतर है।













Click it and Unblock the Notifications